सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न (government job preparation)

Ashok Nayak
0

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न (government job preparation)

देश में हर रोज रेलवे, बैंक, पुलिस, आर्मी आदि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। जिसके लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होतें हैं जो परीक्षा को पास कर लेते हैं और जिनका सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन हो पाता है। बहुत से लोगों को सरकारी नहींं मिल पाती जिसकी वजह से वो निराश हो जाते हैं। जिन लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती उसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण यह भी होता है कि उन्होंने या तो मेहनत नहीं कि या फिर उनके ज्ञान में कहीं न कहीं कमी रह गई।

सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न (government job preparation)

Table of content (TOC)

डेली करेंट अफेयर्स 2022

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।

15 मार्च 2022

1. एयर इंडिया का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एन चंद्रशेखरन। 

2. नशा मुक्ति के खिलाफ मुंबई से दिल्ली (16 दिन में 1600 किमी) की दौड़ लगाकर किसने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज कराया है?

उत्तर : मनोज। 

3. मदर टेरेसा की प्रसिद्ध संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल किसे निर्वाचित किया गया है?

उत्तर : सिस्टर मैरी जोसेफ। 

4. भारत ने किस देश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में 238 रनों से जीत दर्ज करके घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत ली है?

उत्तर : श्रीलंका। 

5. चीन में भारत के नवनियुक्त राजदूत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : प्रदीप कुमार रावत। 

6. आईसीसी की ओर से फरवरी 2022 के लिए किसे मेल प्लेयर ऑफ द मंथ मैन एवं फीमेल प्लेयर ऑफ द मंथ प्रदान किया गया है?

उत्तर : श्रेयस अय्यर (भारत) एवं एमिला कौर (न्यूजीलैंड)। 

7. आज के दिन (15 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे। 

8. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अजय भूषण पांडे। 

9. गोवा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में किसने शपथ ली है?

उत्तर : गणेश गांवकर। 

10. किस अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी है?

उत्तर : संदीप नंगल। 

11. कजाखस्तान के अल्माटी में खेली गयी एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में किस टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : भारतीय महिला हैंडबाल टीम। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,568 (97 मौतें).

14 मार्च 2०२२

1. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की इकाइयों को कितने राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गए हैं?

उत्तर : आठ (8).

2. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु ने किसे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : फाफ डु प्लेसिस। 

3. अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने रूस में किस पर खरीदारी एवं सदस्यता लेने की प्रणाली निलंबित कर दी है?

उत्तर : प्ले स्टोर। 

4. रूस की गोलीबारी में किस अमेरिकी स्वतंत्र फोटो पत्रकार एवं फिल्मकार की मौत हो गयी है?

उत्तर : ब्रेंट रेनॉड। 

5. किस संग्रहालय को दो वर्षों के बाद दर्शकों के लिए खोल दिया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय। 

6. टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव (30 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़कर 28 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : ऋषभ पंत। 

7. BAFTA AWARDS 2022 में किसको बेस्ट एक्टर एवं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : विल स्मिथ एवं जोआना स्कैनलन। 

8. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक को नए ग्राहकों के ऑनबोर्डिंग को रोकने का आदेश दिया है?

उत्तर : पेटीएम पेमेंट्स बैंक। 

9. पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को किसमें शामिल किया गया है?

उत्तर : वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम। 

10. रिलायंस रिटेल ने बिग बाजार की जगह अब किसे लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : स्मार्ट बाजार। 

11. आज के दिन (14 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : पाई दिवस। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,503 (27 मौतें).

11 मार्च 2०२२

1. हिंदी की प्रख्यात लेखिका गीतांजलि श्री के किस उपन्यास को बुकर पुरस्कार की सूची में शामिल किया गया है?

उत्तर : रेत समाधि। 

2. भारत की कौन से महिला बॉलर विश्व कप में विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर पहुँच गयी हैं?

उत्तर : झूलन गोस्वामी। 

3. नेपाल की किस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता को इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : भूमिका श्रेष्ठ।

4. फॉकलैंड्स मैरीटाइम हेरिटेज ट्रस्ट और हिस्ट्री हिट ने मिलकर किस जगह 107 साल पुराने डूबे जहाज को खोज निकाला है?

उत्तर : अंटार्कटिका। 

5. फ्री डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) प्लेटफॉर्म से प्रसारणकर्ताओं ने 01 अप्रैल से किन चार चैनलों को हटाने का फैसला किया है?

उत्तर : स्टार उत्सव, जी अनमोल, कलर्स रिश्ते, सोनी पल। 

6. दिल्ली में 10 से १५ मार्च तक लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है उसका नाम क्या है?

उत्तर : साहित्योत्सव 2022.

7. दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए हैं?

उत्तर : यून सुक योल। 

8. किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कौशल्या मातृत्व योजना की शुरुआत की है?

उत्तर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार। 

9. मार्च 2022 में आयोजित होने वाले 2041 क्लाइमेट फोर्स अंटार्कटिका अभियान के लिए किसे भारत का प्रतिनिधि चुना गया है?

उत्तर : आरुषि वर्मा। 

10. भारत के किस क्रिकेटर ने काउंटी टीम ससेक्स के लिए खेलने का करार किया है?

उत्तर : चेतेश्वर पुजारा। 

11. रेलवे ने तत्काल प्रभाव से यात्रियों को सफर के दौरान किन चीजों को उपलब्ध करवाने की घोषणा की है?

उत्तर : कम्बल, तकिया, चादर। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,149 (255 मौतें).

10 मार्च 2०२२

1. आईएमएफ ने आपातकालीन सहायता के लिए यूक्रेन को कितने कितने बिलियन डॉलर की सहायता राशि को मंजूरी दी है?

उत्तर : 1.4 बिलियन डॉलर। 

2. किस पूर्व भारतीय बॉलर ने घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : एस. श्रीसंत। 

3. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने किस परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा ख़तम कर दी है, अब से उम्मीदवार जितने बार चाहें इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं?

उत्तर : नीट यूजी। 

4. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का निबंध संकलन “भारतीय संस्कृति में मानवीय जिजीविषा” की लेखक कौन हैं?

उत्तर : डॉ. अपर्णा द्विवेदी। 

5. डीटीएच ब्रांड डी2एच ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : ऋषभ पंत। 

6. भारत-अमेरिकी व्यापर सुझाव परिषद् में किन 4 शीर्ष अधिकारियों को शामिल किया गया है?

उत्तर : आलोक ओहरी, रमेश रामदुराई, सार्थक रानाडे, अनंत माहेश्वरी। 

7. आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय की जगह अफगानिस्तान के किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है?

उत्तर : रहमानुल्लाह गुरबाज। 

8. अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर : रिजवाना हसन (बांग्लादेश)।

9. आईएसएसएफ विश्व कप 2022 में भारत ७ पदकों (4 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज) के साथ किस स्थान पर रहा है?

उत्तर : प्रथम स्थान। 

10. आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में कौन सा भारतीय खिलाड़ी प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : रविंद्र जडेजा। 

11. आज के दिन (10 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व किडनी दिवस।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,184 (10४ मौतें).

09 मार्च 2०२२ 

1. भारतीय रिजर्व बैंक ने साधारण फोन के लिए भुगतान की सेवा शुरू की है उसे क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : यूपीआई 123पे। 

2. किस डच-अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी ने रूस में सभी प्रोजेक्ट बंद कर दिए हैं?

उत्तर : यूनिवर्सल म्यूजिक समूह। 

3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मर्चेंट नेवी की कप्तान राधिका मेनन समेत कितनी महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : 29 महिलाओं को। 

4. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की है?

उत्तर : त्रिपुरा। 

5. बेलग्रेड इंडोर प्रतियोगिता के पोलवॉल्ट में स्वीडन के किस खिलाड़ी ने 6.19 मीटर की छलांग लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है?

उत्तर : मोंडो डुपलेटिस। 

6. किस ऑस्ट्रेलियाई गायिका और यूट्यूब स्टार का केवल 22 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : लिल बो वीप। 

7. ईरान ने पृथ्वी की निचली कक्षा में अपना दूसरा उपग्रह प्रक्षेपित किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : नूर-2.

8. राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (NDMC) ने किसका प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है?

उत्तर : इस्पात राजभाषा पुरस्कार। 

9. वरिष्ठ जज एमएम श्रीवास्तव को किसका कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजस्थान हाईकोर्ट। 

10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे, महाराष्ट्र में किस महान मराठा योद्धा की लगभग 9.5 ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया है?

उत्तर : छत्रपति शाहूजी महाराज। 

11. FATF के ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के साथ किस नए देश को शामिल किया गया है?

उत्तर : युएई। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,575.

08 मार्च 2०२२ 

1. आज के दिन को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। 

2. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को किस देश ने शीर्ष राजकीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है?

उत्तर : चेक रिपब्लिक। 

3. केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना के तहत स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके पात्र आश्रितों को पेंशन 2026 तक जारी रखने के लिए कितने करोड़ रूपए मंजूर किये हैं?

उत्तर : 3274 करोड़ रूपए। 

4. पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रफीक तरार। 

5. श्रीलंका में चर्चित किस भारतीय हाथी की 69 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गयी है? 

उत्तर : नांदुगमूवे। 

6. भारत में ट्विटर की सार्वजनिक नीति टीम का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : समीरन गुप्ता। 

7. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स ने किस देश को ग्रे लिस्ट में जगह दी है?

उत्तर : यूएई। 

8. डॉ. इला लोध को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : नारी शक्ति पुरस्कार। 

9. भारत के विशाखापत्तनम में भारत एवं श्रीलंका के बीच नौवें नौसैनिक युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है उसका नाम क्या है?

उत्तर : SLINEX. 

10. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप यादव की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है? 

उत्तर : अक्षर पटेल। 

11. प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताज अमजद अली खान को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पंडित हरिप्रसाद चौरसिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,993 (108 मौतें).

07 मार्च 2०२२ 

1. दिल्ली सरकार ने किस परियोजना के तहत खेल, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ साझेदारी की है?

उत्तर : प्रीमियर लीग प्राइमरी स्टार्स परियोजना।  

2. फिलिस्तीन में भारत के राजदूत का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : मुकुल आर्य। 

3. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़कर कौन सा खिलाड़ी टेस्ट में विकेट लेने के मामले में दूसरे भारतीय बॉलर बन गए हैं?

उत्तर : आर. अश्विन (436 विकेट)। 

4. भारत उद्योग जल सम्मेलन और फिक्की जल पुरस्कारों के 7वें संस्करण में किस मिशन को विशेष जूरी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन। 

5. टाटा आईपीएल के लिए किसे ऑफिसियल पार्टनर बनाया गया है?

उत्तर : भुगतान नेटवर्क रुपे। 

6. एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नितिन चुघ। 

7. आज के दिन (07 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : जन औषधि दिवस। 

8. भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : विद्या बालन। 

9. सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा 2022 का खिताब किसने जीत लिया है?

उत्तर : नीलांजना रे। 

10. आईयूएमएल के अध्यक्ष का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : सैयद हैदर अली थंगल। 

11. आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप में भारत ने किस टीम को 107 रन से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया है?

उत्तर : पाकिस्तान। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 4,362 (66 मौतें).

05 मार्च 2०२२ 

1. दिल्ली विश्वविद्यालय के केमेस्ट्री विभाग के प्रोफ़ेसर डीएस रावत को किस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : वासविक रिसर्च अवार्ड। 

2. ऑस्ट्रेलिया के किस दिग्गज स्पिनर का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : शेन वार्न। 

3. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एसएसजी) ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अमन लेखी। 

4. 28 वर्षीय आर प्रिया किस शहर की सबसे युवा मेयर बन गयीं हैं?

उत्तर : चेन्नई। 

5. जेट एयरवेज के सीईओ कौन बन गए हैं?

उत्तर : संजीव कुमार। 

6. किस कंपनी ने भारत में निर्मित अपनी 1 लाख वीं कार का निर्माण किया है?

उत्तर : बीएमडब्ल्यू। 

7. दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? 

उत्तर : न्यायमूर्ति डीएन पटेल। 

8. स्वदेश दर्शन योजना के तहत किस मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की है?

उत्तर : पर्यटन मंत्रालय। 

9. पालतू कुत्ते के लिए किसने स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है?

उत्तर : फ्यूचर जेनरली। 

10. पेटीएम ने अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए किसके साथ भागीदारी की है?

उत्तर : आईआरसीटीसी। 

11. फेसबुक, ट्विटर के बाद रूस में किस सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है?

उत्तर : यूट्यूब। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 5,921 (289 मौतें).

04 मार्च २०२२ 

1. आईआईटी रुड़की की ओर से नेशनल मिशन ऑफ़ क्लीन गंगा के पूर्व महानिदेशक को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : गंगा पुनरोद्धार पुरस्कार 2021.

2. ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर्स ने वीडियो के जरिये देश को कितने करोड़ रूपए की कमाई कराई है?

उत्तर : 6800 करोड़ रूपए। 

3. किस भारतीय बैंक ने प्रतिबंधित रूसी संस्थानो को बैंकिंग माध्यमों के जरिये भुगतान पर रोक लगा दी है?

उत्तर : एसबीआई। 

4. कौन सा भारतीय खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेलने वाले देश के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : विराट कोहली। 

5. अंतर्राष्ट्रीय ऋण एजेंसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : जुनैद कमाल अहमद। 

6. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं के लिए किस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है?

उत्तर : स्त्री मनोरक्षा परियोजना। 

7. नाइट फ्रैंक की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अरबपतियों की लिस्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : तीसरा। 

8. पर्यावरण एवं जलवायु की निगरानी के लिए नासा ने मौसम उपग्रह लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : जियोस्टेशनरी ओपरेशनल एन्वायरमेंटल सेटेलाइट (GOES-T).

9. राजस्थान राज्य सरकार ने ऊंटों के संरक्षण के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : ऊंट संरक्षण एवं विकास नीति। 

10. आज के दिन (04 मार्च) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस।  

11. ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रॉड मार्श। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,396 (201 मौतें).

03 मार्च २०२२ 

1. इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी (IOC) ने इंटरनेशनल संस्थाओं से किन देशों के खिलाड़ियो को किसी भी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति न देने के लिए कहा है?

उत्तर : रूस और बेलारूस। 

2. किस प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जय प्रकाश चौकसे। 

3. श्रीनगर के बाद किस राज्य में देश के दूसरे ट्यूलिप गार्डन तैयार कर लिया गया है?

उत्तर : पालमपुर, हिमाचल प्रदेश। 

4. राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ. भूषण पटवर्धन। 

5. ओडिशा राज्य में ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने किस योजना को लॉन्च किया है?

उत्तर : प्रोजेक्ट बैंकसखी। 

6. 31वें दक्षिण पूर्वी एशियाई खेलों की मेजबानी किस देश को प्रदान की गयी है?

उत्तर : वियतनाम। 

7. वेस्टइंडीज के किस पूर्व स्पिनर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सोनी रामाधीन। 

8. अमेरिकी कंपनी गूगल ने भारत में किस सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : प्ले पास। 

9. विश्व बैंक ने अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों एवं एनजीओ को कितने अरब डॉलर का फंड देने की घोषणा की है?

उत्तर : एक अरब डॉलर। 

10. 6 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी बनने जा रही हैं?

उत्तर : मिताली राज।  

11. आज के दिन (03 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व जन्मजात विकार दिवस एवं विश्व वन्यजीव दिवस। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,561 (142 मौतें).

02 मार्च २०२२ 

1. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक “सतत विकास के लक्ष्य” की सूची में भारत को 192 देशों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 120वां। 

2. उज्जैन में महाशिवरात्रि पर शिप्रा नदी के तट पर श्रद्धालुओं द्वारा कितने दीप एकसाथ जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है?

उत्तर : 21 लाख। 

3. भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में शुमार यश राज फिल्म्स (YRF) ने किसे तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है?

उत्तर : अक्षय विधानी। 

4. यूरोपीय संघ (EU) ने किस देश को शामिल करने के को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : यूक्रेन। 

5. दिनेश पंगटे के स्थान पर किसे एलआईसी म्युचुअल फंड का नया एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तर : टीएस रामकृष्ष्णन। 

6. 01 मार्च से 07 मार्च तक के सप्ताह को किस वीक के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : जन औषधि दिवस सप्ताह। 

7. इफको इमका अवार्ड्स 2022 में किस पत्रकार को कृषि रिपोर्टिंग का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : ऋषि जायसवाल। 

8. Association of Tennis Professionals (ATP) रैंकिंग में कौन प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : डेनियल मेदवेदेव। 

9. आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : सौरभ चौधरी। 

10. सोशल स्किल गेमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विंजो ने किसे अपने नया ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : एमएस धोनी। 

11. यूक्रेन पर हमले के बाद किस कंपनी ने रूस में काम करना बंद कर दिया है?

उत्तर : Ford .

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,554 (233 मौतें).

01 मार्च २०२२ 

1. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है?

उत्तर : माधबी बुच। 

2. नेपाल के सत्ताधारी गठबंधन ने किस परियोजना को बहुमत से संसद में पास कर दिया है?

उत्तर : अमेरिकी सहयोग परियोजना (Millennium Challenge Corporation-MCC).

3. मुंबई के नए पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संजय पांडेय। 

4. स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार 2022 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एवं अभिनेता का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : जुंग हो (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री), ली जुंग (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता)। 

5. आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के किस खिलाड़ी ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : जेसन रॉय (इंग्लैंड)। 

6. वेस्टइंडीज के किस पूर्व स्पिनर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सोनी राजदान। 

7. भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : अश्नीर ग्रोवर। 

8. आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने किस खिलाड़ी को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : मयंक अग्रवाल। 

9. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किस अभियान को शुरू किया है?

उत्तर : भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी। 

10. आज के दिन (01 मार्च) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व नागरिक रक्षा दिवस।  

11. फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने किस टीम को फुटबॉल विश्वकप से बाहर कर दिया है?

उत्तर : रूस।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,915 (180 मौतें).

28 फरवरी २०२२ 

1. किस संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ। 

2. भारत ने किस टीम को हराकर टी-20 सीरीज को 3-0 से जीत लिया है, टी-20 में भारत की यह लगातार 12वीं जीत है?

उत्तर : श्रीलंका। 

3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी के आईपीओ में कितने प्रतिशत विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : २० प्रतिशत। 

4. विश्व बैंक के भारत प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : ऋण देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान। 

5. राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अभिषेक सिंह। 

6. मैक्सिको ओपन को जीतकर स्पेन किस किस टेनिस खिलाड़ी ने अपने करियर का 91वां ख़िताब जीत लिया है?

उत्तर : राफेल नडाल। 

7. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा योजना के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : लोकपाल ऐप। 

८. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में किस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है?

उत्तर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन। 

9. ओडिशा के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : हेमानंद बिस्वाल। 

10. आज के दिन (28 फरवरी) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : नेशनल साइंस डे। 

11. मुल्तान सुल्तांस को हराकर पाकिस्तान सुपर लीग 2022 का ख़िताब किस टीम ने जीत लिया है?

उत्तर : लाहौर कलंदर्स। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,013 (119 मौतें).

26 फरवरी 2022

1. किस कबड्डी टीम ने तीन बार की चैम्पियन पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार प्रो कबड्डी लीग 2022 का ख़िताब जीत लिया है?

उत्तर : दबंग दिल्ली। 

2. दुनिया का प्रतिष्ठित बोल्ट्जमान पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

उत्तर : वरिष्ठ भौतिकशास्त्री दीपक धर। 

3. पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पहुँचने वाले पहले हिन्दू बन गए हैं?

उत्तर : कैलाश कुमार। 

4. अल सल्वाडोर गणराज्य में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मनोज महापात्रा। 

5. दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है?

उत्तर : 4.7 प्रतिशत। 

6. लैसेन्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना महामारी से कितने बच्चे अनाथ हुए हैं?

उत्तर : 52 लाख (भारत में 19 लाख बच्चे)।

7. अमेरिका सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज बन गयीं हैं?

उत्तर : केटनजी ब्राउन जैक्सन। 

8. अमेरिका ने मनी लॉन्ड्रिग में लिप्तता के कारण पाकिस्तान की किस बैंक पर 5.5 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : पाकिस्तान के नेशनल बैंक। 

9. उर्दू भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : चंद्रभान ख्याल। 

10. राकेश शर्मा को किस बैंक के नया एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईडीबीआई बैंक। 

11. किस भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने सिंगापुर में 191 किलो का कुल भारवर्ग उठाकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है?

उत्तर : मीराबाई चानू। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 11,499 (255 मौतें).

25 फरवरी 2022

1. किस राज्य की कैबिनेट ने ई-कचरे का निपटान करने के लिए देश के पहले ई-वेस्ट इको पार्क को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : दिल्ली। 

2. यूक्रेन के बाद रूस हमले के चलते किस नाटो सदस्य देश ने अपने देश में आपातकाल की घोषणा की है?

उत्तर : लिथुआनिया। 

3. भारतीय क्रिकेट ने पहली बार टी-20 क्रिकेट में लगातार कितने जीत का रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : 10 टी-20 मैच। 

4. टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को अम्पायर की कुर्सी पर रैकेट मारने के चलते किस टूर्नामेंट से निष्कासित कर दिया गया है?

उत्तर : मैक्सिकन ओपन। 

5. अमेरिका के यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था पर एक वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ५५ देशों की लिस्ट में भारत को अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 43वां। 

6. Thums up ने किस फिल्म अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : शाहरुख खान। 

7. हाल ही में आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री का 50 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : मेकापति गौतम रेड्डी। 

8. किस देश को अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह (IRSG) का नया अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : भारत। 

9. नदियों के लिए नाईट नैविगेशन लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : असम। 

10. कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान की गणितज्ञ प्रोफेसर नीना गुप्ता को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : रामानुजन पुरस्कार २०२१।

11. विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : रोहित शर्मा। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,166 (302 मौतें).

24 फरवरी 2022

1. इंडियन ऑयल के किसको अपने बोर्ड में निदेशक (योजना एवं कारोबार विकास) नियुक्त किया है?

उत्तर : सुजॉय चौधरी। 

2. इंडिया रेटिंग्स ने 2021-२०२२ में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 8.६ प्रतिशत। 

3. किस राज्य सरकार ने बजट में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है?

उत्तर : राजस्थान राज्य सरकार। 

4. रूस के सैन्य अभियान के बाद किस देश ने इमरजेंसी लगा दी है?

उत्तर : यूक्रेन। 

5. भारतीय की कौन सी महिला क्रिकेटर 26 बॉल में 50 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयीं हैं?

उत्तर : ऋचा घोष। 

6. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) योजना को कब तक के लिए आगे बढ़ाने की घोषणा की है?

उत्तर : 31 मार्च 2026.

7. कृषि नेटवर्क ने किस फिल्म अभिनेता को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : पंकज त्रिपाठी। 

8. आज के दिन (24 फरवरी) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (सेंट्रल एक्साइज डे).

9. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : रहमान मलिक। 

10. भारतीय सेना के महिला दल ने पहली बार किनके बीच अपनी नौका यात्रा पूरी की है?

उत्तर : चेन्नई-निजापटनम-विशाखापत्तन-निजामपटनम-चेन्नई।  

11. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने यात्री सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए किस वेबसाइट और मोबाइल एप को लॉन्च किया है?

उत्तर : delhimetrorail.com वेबसाइट और डीएमआरसी एप। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 14,148 (302 मौतें).

23 फरवरी 2022

1. यूरोपीय यूनियन और अमेरिका ने किस देश पर आर्थिक प्रतिबन्ध का पहला चरण लागू कर दिया है?

उत्तर : रूस। 

2. मलयालम फिल्मों की किस प्रसिद्ध अभिनेत्री का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : केपीएसी ललिता। 

3. जेट एयरवेज ने श्रीलंकन एयरवेज के पूर्व सीईओ विपुला गुणातिलेका को कंपनी में किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)। 

4. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व तेज गेंदबाज को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : अजीत अगरकर। 

5. डेलॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 तक देश में कितने स्मार्टफोन यूजर होंगे?

उत्तर : एक अरब। 

6. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संजीव सान्याल। 

7. कल से श्रीलंका एवं भारत के बीच शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले कौन से दो खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव एवं दीपक चाहर। 

8. NBA द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है?

उत्तर : चंडीगढ़ विश्वविद्यालय। 

9. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किन दो शहरों के बीच सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया है?

उत्तर : दिल्ली और खजुराहो।  

10. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने किसे दोबारा से अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : आइस हॉकी खिलाड़ी एम्मा टेरहो (फिनलैंड)।  

11. अक्टूबर २०२२ में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए किन दो टीमों ने क्वालीफायर ए के फाइनल में जगह बनाकर टूर्नामेंट में जगह बना ली है?

उत्तर : यूएई एवं आयरलैंड। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 15,102 (278 मौतें).

22 फरवरी 2022

1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किन दो स्वघोषित गणराज्य को अलग देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है?

उत्तर : डोनेत्स्क और लुगंस्क। 

2. पद्मश्री से सम्मानित असम की किस गाँधीवादी महिला का 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : शकुंतला चौधरी। 

3. किस भारतीय महिला क्रिकेटर ने 31 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : वीआर वनिथा। 

4. इजराइल ने एक नयी नौसैन्य वायु रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सी-डोम प्रणाली। 

5. ब्रिटेन सरकार ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष में दोनों देशों के बीच रिश्ते का जश्न मनाने के लिए किस कार्यक्रम की शुरुआत की है?

उत्तर : इंडिया-यूके वीक ऑफ स्पोर्ट। 

6. पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार हिलाल-ए-पाकिस्तान किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : बिल गेट्स। 

7. हुरुन इंडिया की ओर से जारी की गयी ताज़ा वेल्थ रिपोर्ट में वर्ष 2021 में भारत के करोड़पति परिवारों की कितने प्रतिशत वृद्धि देखने को मिली है?

उत्तर : 11 प्रतिशत। 

8. टीसीएस ने ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में डिजिटल गैराज लॉन्च किया है?

उत्तर : सिडनी। 

9. हरियाणा राज्य सरकार ने किसे Z+ सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम। 

10. हौंडा कार्स इंडिया ने किसे अपना अध्यक्ष एवं सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : ताकुया त्सुमुरा। 

11. किस वरिष्ठ पत्रकार का कैंसर के चलते 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रवीश तिवारी। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,405 (235 मौतें).

21 फरवरी 2022

1. वेस्टइंडीज के साथ खेली गयी टी-20 सीरीज ३-0 से जीतकर भारतीय टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में किस स्थान पर पहुँच गयी है?

उत्तर : प्रथम। 

2. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है?

उत्तर : 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू। 

3. इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आर्थिक विकास संस्थान) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : चेतन घाटे। 

4. दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में किसे बेस्ट एक्टर एवं बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : रणवीर सिंह (फिल्म-83), कृति सैनन (फिल्म-मिमी)। 

5. दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में किसे बेस्ट फिल्म का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : शेरशाह। 

6. जेपी मॉर्गन बैंक किसमें प्रवेश करने वाला पहला बैंक बन गया है?

उत्तर : मेटावर्स। 

7. आंध्र प्रदेश लोग सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तर : गौतम संवाग। 

8. भारत के किस पूर्व फुटबॉलर का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सुरजीत सेनगुप्ता। 

9. आज के दिन (21 फरवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस। 

10. दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : प्रोफ़ेसर धनंजय सिंह। 

11. आईआरसीटीसी की तरफ से तत्काल टिकट के लिए किस एप को लॉन्च किया गया है?

उत्तर : कन्फर्म टिकट। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 16,051 (206 मौतें).

19 फरवरी 2022

1. भारत के बाद यूपीआई अपनाने वाला पहला देश बन गया है?

उत्तर : नेपाल। 

2. महाराष्ट्र के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रजनीश सेठ। 

3. प्रथम श्रेणी के पहले ही मैच में तिहरा शतक (341) लगाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : साकिब उल गनी। 

4. कोस्ट गार्ड वेस्टर्न सीबोर्ड के नए उपमहानिदेशक (तकनीकी) किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : होमेश कुमार शर्मा। 

5. कन्नड़ सिनेमा के किस दिग्गज अभिनेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : राजेश। 

6. किस अभिनेता को बिहार के खादी और अन्य हस्तशिल्प के लिए ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : मनोज तिवारी। 

7. बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर २०२२ का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : योहन पूनावाला। 

8. पाल्मेरास (ब्राज़ील) के फुटबॉल क्लब को हराकर किसने फीफा क्लब वर्ल्ड कप २०२१ का ख़िताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : चेल्सी। 

9. आज के दिन (19 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व पैंगोलिन दिवस। 

10. राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संजय श्रोत्रिय। 

11. कौन दोबारा से टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के राष्ट्रीय महासचिव बन गए हैं?

उत्तर : अभिषेक बनर्जी। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 22,270 (325 मौतें).

18 फरवरी 2022

1. जर्मनी के अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी अवार्ड “बार तुर” 2021 की स्टूडेंट कैटेगरी में किस 20 वर्षीय भारतीय छात्र को पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : सक्षम सिन्हा। 

2. अंतरिक्ष में अब तक की सबसे विशालकाय रेडियो गैलेक्सी मिली है जिसकी लम्बाई 1.63 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : अल्सियोनिस। 

3. अमेरिका के संघीय उड्डयन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : स्टीफन डिक्शन। 

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : तम्बाकू छोड़ो ऐप। 

5. प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है?

उत्तर : डाबर इंडिया। 

6. दिल्ली पुलिस ने किस प्रकार के शस्त्र लाइसेंस की शुरुआत की है?

उत्तर : स्मार्ट कार्ड शस्त्र लाइसेंस। 

7. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने कैंसर की रोकथाम के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : होप एक्सप्रेस। 

8. किस बंगाली गायिका का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गीताश्री संध्या मुखोपाध्याय। 

9. शिक्षा क्षेत्र की कंपनी बायजू ने देश के 200 शहरों में कितने शिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है?

उत्तर : 500 शिक्षण संस्थान। 

10. हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण पर रोक का हाई कोर्ट का आदेश किसने रद्द कर दिया है?

उत्तर : सुप्रीम कोर्ट। 

11. कनाडा ने एडल्ट्स के लिए किस वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है?

उत्तर : Novavax.

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 25,720 (492 मौतें).

17 फरवरी 2022

1. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट एमपीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में किस वर्ग को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी है?

उत्तर : ओबीसी। 

2. किस मशहूर संगीतकार का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : बप्पी लाहिड़ी। 

3. आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : श्रेयस अय्यर। 

4. राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वाइस एडमिरल (रि.) जी अशोक। 

5. भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में किसने पदभार संभाल लिया है?

उत्तर : चन्नीरा पोनप्पा। 

6. गुरुग्राम (हरियाणा) की पहली महिला पुलिस आयुक्त नियुक्त की गयीं हैं?

उत्तर : आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन। 

7. किस ऐप ने अभिनेता शाहरुख़ खान को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : A23.

8. राष्ट्रपति एर्दोगन ने तुर्की देश का नाम बदलकर क्या कर दिया है?

उत्तर : तुर्किये। 

9. रेल मंत्रालय ने किस खेल के लिए सबसे बड़ी अकादमी खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : कुश्ती। 

10. सरकार किस योजना के तहत सभी गावों के डिजिटल मैप तैयार करने की घोषणा की है?

उत्तर : सरकार स्वामित्व योजना। 

11. अमेरिका ने किस देश में अपना नया दूतावास खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : सोलोमन।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 30,757 (541 मौतें).

12 फरवरी 2022

1. अगले पांच साल के लिए किसे दोबारा टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एन चंद्रशेखरन। 

2. 39 साल के इतिहास में भारत ने किस टीम के खिलाफ खेली गयी द्विपक्षीय वनडे सीरीज पर क्लीन स्वीप (3-0) किया है?

उत्तर : वेस्टइंडीज। 

3. इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकॉउन्टेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) अवार्ड का गोल्ड शील्ड अवार्ड जीत लिया है?

उत्तर : गेल इंडिया लिमिटेड। 

4. एचआईवी वायरस की खोज करने वाले नोबेल विजेता वायरोलॉजिस्ट का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : ल्यूक मांतैनियर। 

5. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने देशभर में डॉक्टर हिपोक्रेटिक शपथ की जगह किस शपथ को लागू करने करने का सुझाव दिया है?

उत्तर : चरक शपथ। 

6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई में किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर : राजभवन में नए दरबार हॉल का। 

7. ईएसपीएन क्रिकइन्फो अवार्ड्स में किसे कैप्टन ऑफ़ द ईयर एवं टेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया है ?

उत्तर : क्रमशः केन विलियम्सन एवं ऋषभ पंत। 

8. दुनियाभर में केंद्रीय बैंको में सोना खरीदने के मामले में किस बन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ थाईलैंड। (भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया-द्वितीय)

9. मद्रास उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मुनीश्वर नाथ भंडारी। 

10. सिख सैनिकों के लिए किस हेलमेट को बनाया गया है?

उत्तर : कॉम्बेट हेलमेट। 

11. सेल्सफोर्स ग्लोबल डिजिटल स्किल्स इंडेक्स 2022 में किस देश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : भारत।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 50,407 (804 मौतें).

11 फरवरी 2022

1. जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा इस साल किस मीटिंग की मेजबानी करेंगे?

उत्तर : क्वाड 2022.

2. आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : वसीम जाफर। 

3. यूजीसी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : श्री एम. जगदीश कुमार। 

4. देबाशीष पांडा की जगह किसे वित्तीय सेवा विभाग का नया सचिव बनाया गया है?

उत्तर : संजय मल्होत्रा। 

5. टॉमटॉम की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैफिक इंडेक्स २०२१ में दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : इस्तांबुल (तुर्की), मुंबई पांचवे। 

6. आज के दिन (11 फरवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व यूनानी दिवस। 

7. किस केंद्रीय मंत्री को 18वें माधवराय लिमये पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : नितिन गडकरी। 

8. केंद्र सरकार ने विदेशों से किस चीज के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : विदेशी ड्रोन।  

9. भारतीय सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट की मालिकाना कंपनी मोहल्ला टेक किस शॉर्ट वीडिओ प्लेटफॉर्म को 5250 करोड़ रूपए में खरीदने जा रही है?

उत्तर : एमएक्स प्लेयर टकाटक। 

10. प्रसिद्ध रेसलर द ग्रेट खली किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी। 

11. भारतीय रिजर्व बैंक ने ई-रूपी वाउचर के सीमा 10 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

उत्तर : 1 लाख रूपए। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 58,077 (657 मौतें).

10 फरवरी 2022

1. पश्चिम बंगाल सरकार ने प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी छात्रों के लिए किस नाम से ओपन रूम क्लासरूम लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : परय शिक्षालय। 

2. कोटा, राजस्थान के चम्बल रिवर फ्रंट पर स्थित करने के लिए कितने हजार किलो का सबसे बड़ा घंटा बनाया जा रहा है, यह घंटा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तीन रिकॉर्ड कायम करेगा?

उत्तर : 82 हजार किलो। 

3. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) के तहत चीनी नागरिक झाऊ वाहुई के स्वामित्व वाली पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज़ के कितने करोड़ रूपए जब्त कर लिए हैं?

उत्तर : 288 करोड़ रूपए। 

4. आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने टीम का नाम क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : गुजरात टाइटंस। 

5. विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से छह दिन के लिए किन देशों के दौरे पर जा रहे हैं?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया एवं फिलीपीन। 

6. समुद्रतल से 10044 फुट की ऊंचाई से गुजरने वाली किस टनल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है?

उत्तर : अटल टनल रोहतांग। 

7. डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म मेडीबडी ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अमिताभ बच्चन। 

8. विश्व बैंक के पूर्व सलाहकार प्रदीप शाह को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : फाइजर इंडिया। 

9. संजय अग्रवाल की जगह किसे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मनोज आहुजा। 

10. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया का वैज्ञानिकों ने एक नयी स्तनपायी प्रजाति की खोज की है उसका नाम क्या है?

उत्तर : व्हाइट चीक्ड मकॉक। 

11. उपभोक्ता संरक्षण नियामक (सीसीपीए) ने नियमों के उल्लंघन के चलते किसके उत्पादों के विज्ञापन पर रोक लगा दी है?

उत्तर : सेंसोडाइन।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 67,084 (1241 मौतें).

09 फरवरी 2022

1. केंद्र सरकार आज किसके सम्मान में डाक टिकट जारी करने जा रहा है?

उत्तर : भारत रत्न लता मंगेशकर। 

2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 14 फरवरी को किस निगरानी सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहा है?

उत्तर : EOS-4.

3. फिल्म निर्माता रिंटू थॉमस एवं सुष्मित घोष की किस डॉक्यूमेंट्री को इस साल के ऑस्कर नामांकन सूची में जगह दी गयी है?

उत्तर : राइटिंग विथ फायर। 

4. अमेरिका के प्रभावशाली सांसद पीट सेशंस ने भारतीय मूल के किस अमेरिकी को क्रिप्टो तकनीकी कार्यसमूह के लिए प्रमुख आर्थिक विकास एवं ऊर्जा ढांचागत विकास सलाहकार नियुक्त किया है?

उत्तर : हिमांशु पटेल। 

5. राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष विज्ञान सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एरिक लैंडर। 

6. ग्रीस के पूर्व राष्टपति का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : क्रिस्टोस सार्तजेताकिस। 

7. मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर क्या करने की घोषणा की है?

उत्तर : नर्मदापुरम। 

8. राष्टीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में किसे नया प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है?

उत्तर : परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार संजय कुमार। 

9. सेल्सफोर्स वैश्विक डिजिटल कौशल सूचकांक 2022 में प्रथम तीन स्थानों पर किन देशों को जगह मिली है?

उत्तर : भारत (प्रथम), ब्राजील (द्वितीय), थाईलैंड (तृतीय).

10. कौन सा केंद्रशासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) सिस्टम लॉन्च करने वाला पहला राज्य बन गया है?

उत्तर : जम्मू -कश्मीर। 

11. Bloomberg Billionaires Index की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अम्बानी को पछाड़कर कौन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : गौतम अडानी। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 71,365 (1217 मौतें).

08 फरवरी 2022

1. उत्तराखंड राज्य सरकार ने किस अभिनेता को राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अक्षय कुमार। 

2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पहली महिला कुलपति बन गए हैं?

उत्तर : शंतिश्री पंडित। 

3. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं वीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रवीण कुमार सोबती। 

4. मध्य प्रदेश सरकार ने शिवपुरी का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : कुंडेश्वर। 

5. किस कंपनी ने अभिनेत्री दिशा पाटनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : बाटा इंडिया। 

6. बीसीसीआई अध्यक्ष एवं पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने दुनिया के तीसरे एवं भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है, यहाँ कहाँ स्थित है?

उत्तर : जयपुर, राजस्थान। 

7. 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश महारानी बन गयी हैं?

उत्तर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीया। 

8. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसके नाम पर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है?

उत्तर : लता मंगेशकर। 

9. भारत के औषधि महानियंत्रक ने किस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : रूस की स्पूतनिक। 

10. किस फुटबॉल टीम ने 65 साल के इतिहास में पहली बार अफ्रीकन कप जीत लिया है?

उत्तर : सेनेगल। 

11. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड में पहली महिला निदेशक कौन बन गयीं हैं?

उत्तर : शुक्ला मिस्त्री। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 67,597 (1188 मौतें).

07 फरवरी 2022

1. मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन २०२२ का ताज किसने अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : शायरा राय (पाकिस्तान).

2. भारत रत्न से सम्मानित किस प्रसिद्ध गायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : लता मंगेशकर। 

3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने किस नए फीचर को को लॉन्च किया है?

उत्तर : टेक अ ब्रेक फीचर। 

4. पेरू के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : हेक्टर वेलर। 

5. एक हजार वनडे मैच खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : भारत। 

6. एनसीईआरटी के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : दिनेश प्रसाद सकलानी। 

7. भारत का पहला इंटेलिजेंस मैसेंजर पेश किया है?

उत्तर : पेटीएम मनी। 

8. इंडिगो एयरलाइन का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राहुल भाटिया। 

9. अभिनेत्री माही गिल किस राजनीतिक पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो रही हैं?

उत्तर : बीजेपी। 

10. किस प्रसिद्ध ओडिशी गायक का ८७ वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : पंडित दामोदर होता। 

11. इंग्लैंड को हराकर किस टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप पांचवी बार जीत लिया है, ऐसा करने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : भारतीय टीम। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 83,876 (895 मौतें).

04 फरवरी 2022

1. भारत ने चीन में होने वाले किन खेलों के कूटनीतिक बहिष्कार करने की घोषणा की है?

उत्तर : बीजिंग शीत ओलम्पिक। 

2. हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में दिए गए 75% आरक्षण पर किसने रोक लगा दी है?

उत्तर : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट। 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ५ फरवरी को हैदराबाद में किस प्रतिमा का अनावरण करेंगे?

उत्तर : स्टैच्यू ऑफ़ इक़्वालिटी। 

4. अमेरिका ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से एक विशेष जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है, उपग्रह का नाम क्या है?

उत्तर : एनआरओएल-87.

5. टोंगा में भारत के अगले उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कार्तिकेयन पलानीस्वामी। 

6. अमेरिका ने किस देश को “गैर नाटो सहयोगी देश” का दर्जा देने की घोषणा की है?

उत्तर : कतर। 

7. किस प्रसिद्ध इतावली अभिनेत्री का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मोनिका विट्टी। 

8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से पाकिस्तान को कितने डॉलर का ऋण पास कर दिया गया है?

उत्तर : एक अरब डॉलर। 

9. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेटर ने बायोबबल एवं पृथकवास का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : काइल जैमिसन।  

10. आज के दिन (04 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड कैंसर डे। 

11. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एशेज सीरीज हार के बाद टीम के कोच को बर्खास्त कर दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : क्रिस सिल्वरवुड। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,49,३९४ (1072 मौतें).

03 फरवरी 2022

1. प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के लिए किस भारतीय को “ब्रेकथ्रू अवार्ड” के लिए नामित किया गया है?

उत्तर : नीरज चोपड़ा। 

2. इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एश्ले जाइल्स। 

3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आपस में सांठगांठ करके टायरों के दाम महंगे रखने के कारण पांच कंपनियों पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 1788 करोड़ रूपए। 

4. वन विभाग ने चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए किस सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : भावा-मुद सड़क। 

5. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को टी-२० वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दिखाई गयी खेल भावना के चलते किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड। 

6. पाकिस्तान के 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?

उत्तर : जस्टिस उमर अता बंदियाल। 

7. बजट सत्र 2021-22 में क्रिप्टोकरेंसी पर होने वाली आय पर सरकार ने कितने प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : 30 प्रतिशत। 

8. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ मदन मोहन त्रिपाठी। 

9. दुनिया में इस्पात उत्पादक देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : दूसरा (चीन-प्रथम)।

10. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैर कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : उर्जित पटेल।  

11. मराठी एवं हिंदी फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का ९३ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रमेश देव। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,72,433 (1008 मौतें).

02 फरवरी 2022

1. भारत के किस राज्य में देश का पहला जियोलॉजिकल बनाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : मध्य प्रदेश (जबलपुर)। 

2. किस 14 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने ओडिशा ओपन 2022 बैटमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : उन्नति हुड्डा।  (पुरुष ओडिशा ओपन 2022 किरण जॉर्ज ने जीता).

3. रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : सेहत योजना। 

4. पंजाब नेशनल बैंक ने किसके कंपनी के साथ मिलकर को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर : पतंजलि। 

5. अमेरिका में फाइजर ने कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति मांगी है?

उत्त्तर : 5 वर्ष से कम। 

6. किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश। 

7. पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में जीत कर कौन फिर से देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : एंटोनियो कोस्टा। 

8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान आरबीआई के द्वारा वर्ष 2022-2023 में किस करेंसी को लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : आरबीआई डिजिटल करेंसी। 

9. फिल्मों में काम कर चुके किस अभिनेता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है?

उत्तर : अमिताभ दयाल। 

10. आज के दिन (02 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व आद्रभूमि दिवस। 

11. रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए पायलट के रूप में किसके लिए नियमित रूप से भर्ती निकालने की घोषणा की है?

उत्तर : महिलाओं को। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,61,386 (1733 मौतें).

01 फरवरी 2022

1. वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : पीआर श्रीजेश।  

2. किस वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का निधन हो गया है?

उत्तर : रुपिंदर सिंह सूरी। 

3. होंडुरास देश की पहले महिला राष्ट्रपति बन गयीं हैं?

उत्तर : सियोमारा कास्त्रो। 

4. रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी। 

5. आईसीसी की भरष्टाचार रोधी इकाई ने जिम्बाब्बे के किस पूर्व कप्तान पर 3.5 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : ब्रैंडन टेलर। 

6. किरण वेदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?

उत्तर : फियरलेस गवर्नेंस। 

7. देश भर में 31 जनवरी को किस संस्था का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय महिला आयोग। 

8. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ किसने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है?

उत्तर : तेरापे। 

9. मिस यूएसए 2019 रह चुकी किस अमेरिकी मॉडल ने इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया है?

उत्तर : चेल्सी क्रिस्ट। 

10. अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने किस कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा?

उत्तर : क्लीन एनर्जी। 

11. बेंगलूरु को पीछे छोड़कर किसने स्टार्टअप राजधानी होने का गौरव प्राप्त कर लिया है?

उत्तर : दिल्ली।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,67,059 (1192 मौतें).


Final Words

तो दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी! शेयरिंग बटन पोस्ट के नीचे इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। इसके अलावा अगर बीच में कोई परेशानी हो तो कमेंट बॉक्स में पूछने में संकोच न करें। आपकी सहायता कर हमें खुशी होगी। हम इससे जुड़े और भी पोस्ट लिखते रहेंगे। तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर हमारे ब्लॉग “Study Toper” को बुकमार्क (Ctrl + D) करना न भूलें और अपने ईमेल में सभी पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमें अभी सब्सक्राइब करें। 

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। आप इसे व्हाट्सएप, फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर साझा करके अधिक लोगों तक पहुंचने में हमारी सहायता कर सकते हैं। शुक्रिया!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !

Adblocker detected! Please consider reading this notice.

We've detected that you are using AdBlock Plus or some other adblocking software which is preventing the page from fully loading.

We don't have any banner, Flash, animation, obnoxious sound, or popup ad. We do not implement these annoying types of ads!

We need money to operate the site, and almost all of it comes from our online advertising.

×