डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Ashok Nayak
0

डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न

डेली करेंट अफेयर्स 2022 (Daily Current Affairs 2022) : सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Table of content (TOC)

देश में हर रोज रेलवे, बैंक, पुलिस, आर्मी आदि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। जिसके लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होतें हैं जो परीक्षा को पास कर लेते हैं और जिनका सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन हो पाता है। बहुत से लोगों को सरकारी नहींं मिल पाती जिसकी वजह से वो निराश हो जाते हैं। जिन लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती उसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण यह भी होता है कि उन्होंने या तो मेहनत नहीं कि या फिर उनके ज्ञान में कहीं न कहीं कमी रह गई।

सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।

डेली करेंट अफेयर्स 2022

आप हर रोज करेंट अफेयर्स के प्रश्न यहाँ से पढ़ सकते हैं।.

08 फरवरी 2022

1. उत्तराखंड राज्य सरकार ने किस अभिनेता को राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अक्षय कुमार। 

2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पहली महिला कुलपति बन गए हैं?

उत्तर : शंतिश्री पंडित। 

3. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं वीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : प्रवीण कुमार सोबती। 

4. मध्य प्रदेश सरकार ने शिवपुरी का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : कुंडेश्वर। 

5. किस कंपनी ने अभिनेत्री दिशा पाटनी को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : बाटा इंडिया। 

6. बीसीसीआई अध्यक्ष एवं पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने दुनिया के तीसरे एवं भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है, यहाँ कहाँ स्थित है?

उत्तर : जयपुर, राजस्थान। 

7. 70 वर्षों तक शासन करने वाली पहली ब्रिटिश महारानी बन गयी हैं?

उत्तर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीया। 

8. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसके नाम पर पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है?

उत्तर : लता मंगेशकर। 

9. भारत के औषधि महानियंत्रक ने किस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : रूस की स्पूतनिक। 

10. किस फुटबॉल टीम ने 65 साल के इतिहास में पहली बार अफ्रीकन कप जीत लिया है?

उत्तर : सेनेगल। 

11. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड में पहली महिला निदेशक कौन बन गयीं हैं?

उत्तर : शुक्ला मिस्त्री। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 67,597 (1188 मौतें).

07 फरवरी 2022

1. मिस ट्रांस ब्यूटी क्वीन २०२२ का ताज किसने अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : शायरा राय (पाकिस्तान).

2. भारत रत्न से सम्मानित किस प्रसिद्ध गायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : लता मंगेशकर। 

3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने किस नए फीचर को को लॉन्च किया है?

उत्तर : टेक अ ब्रेक फीचर। 

4. पेरू के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : हेक्टर वेलर। 

5. एक हजार वनडे मैच खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : भारत। 

6. एनसीईआरटी के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : दिनेश प्रसाद सकलानी। 

7. भारत का पहला इंटेलिजेंस मैसेंजर पेश किया है?

उत्तर : पेटीएम मनी। 

8. इंडिगो एयरलाइन का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राहुल भाटिया। 

9. अभिनेत्री माही गिल किस राजनीतिक पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो रही हैं?

उत्तर : बीजेपी। 

10. किस प्रसिद्ध ओडिशी गायक का ८७ वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : पंडित दामोदर होता। 

11. इंग्लैंड को हराकर किस टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप पांचवी बार जीत लिया है, ऐसा करने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है?

उत्तर : भारतीय टीम। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 83,876 (895 मौतें).

04 फरवरी 2022

1. भारत ने चीन में होने वाले किन खेलों के कूटनीतिक बहिष्कार करने की घोषणा की है?

उत्तर : बीजिंग शीत ओलम्पिक। 

2. हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में दिए गए 75% आरक्षण पर किसने रोक लगा दी है?

उत्तर : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट। 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ५ फरवरी को हैदराबाद में किस प्रतिमा का अनावरण करेंगे?

उत्तर : स्टैच्यू ऑफ़ इक़्वालिटी। 

4. अमेरिका ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से एक विशेष जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है, उपग्रह का नाम क्या है?

उत्तर : एनआरओएल-87.

5. टोंगा में भारत के अगले उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कार्तिकेयन पलानीस्वामी। 

6. अमेरिका ने किस देश को “गैर नाटो सहयोगी देश” का दर्जा देने की घोषणा की है?

उत्तर : कतर। 

7. किस प्रसिद्ध इतावली अभिनेत्री का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मोनिका विट्टी। 

8. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की तरफ से पाकिस्तान को कितने डॉलर का ऋण पास कर दिया गया है?

उत्तर : एक अरब डॉलर। 

9. न्यूजीलैंड के किस क्रिकेटर ने बायोबबल एवं पृथकवास का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है?

उत्तर : काइल जैमिसन।  

10. आज के दिन (04 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड कैंसर डे। 

11. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एशेज सीरीज हार के बाद टीम के कोच को बर्खास्त कर दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : क्रिस सिल्वरवुड। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,49,३९४ (1072 मौतें).

03 फरवरी 2022

1. प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के लिए किस भारतीय को “ब्रेकथ्रू अवार्ड” के लिए नामित किया गया है?

उत्तर : नीरज चोपड़ा। 

2. इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एश्ले जाइल्स। 

3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आपस में सांठगांठ करके टायरों के दाम महंगे रखने के कारण पांच कंपनियों पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 1788 करोड़ रूपए। 

4. वन विभाग ने चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए किस सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : भावा-मुद सड़क। 

5. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को टी-२० वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दिखाई गयी खेल भावना के चलते किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड। 

6. पाकिस्तान के 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?

उत्तर : जस्टिस उमर अता बंदियाल। 

7. बजट सत्र 2021-22 में क्रिप्टोकरेंसी पर होने वाली आय पर सरकार ने कितने प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : 30 प्रतिशत। 

8. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ मदन मोहन त्रिपाठी। 

9. दुनिया में इस्पात उत्पादक देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : दूसरा (चीन-प्रथम)।

10. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैर कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : उर्जित पटेल।  

11. मराठी एवं हिंदी फिल्मों के किस प्रसिद्ध अभिनेता का ९३ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रमेश देव। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,72,433 (1008 मौतें).

02 फरवरी 2022

1. भारत के किस राज्य में देश का पहला जियोलॉजिकल बनाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : मध्य प्रदेश (जबलपुर)। 

2. किस 14 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने ओडिशा ओपन 2022 बैटमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है?

उत्तर : उन्नति हुड्डा।  (पुरुष ओडिशा ओपन 2022 किरण जॉर्ज ने जीता).

3. रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : सेहत योजना। 

4. पंजाब नेशनल बैंक ने किसके कंपनी के साथ मिलकर को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर : पतंजलि। 

5. अमेरिका में फाइजर ने कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति मांगी है?

उत्त्तर : 5 वर्ष से कम। 

6. किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया है?

उत्तर : आंध्र प्रदेश। 

7. पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में जीत कर कौन फिर से देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : एंटोनियो कोस्टा। 

8. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान आरबीआई के द्वारा वर्ष 2022-2023 में किस करेंसी को लॉन्च करने की घोषणा की है?

उत्तर : आरबीआई डिजिटल करेंसी। 

9. फिल्मों में काम कर चुके किस अभिनेता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है?

उत्तर : अमिताभ दयाल। 

10. आज के दिन (02 फरवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व आद्रभूमि दिवस। 

11. रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए पायलट के रूप में किसके लिए नियमित रूप से भर्ती निकालने की घोषणा की है?

उत्तर : महिलाओं को। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,61,386 (1733 मौतें).

01 फरवरी 2022

1. वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : पीआर श्रीजेश।  

2. किस वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का निधन हो गया है?

उत्तर : रुपिंदर सिंह सूरी। 

3. होंडुरास देश की पहले महिला राष्ट्रपति बन गयीं हैं?

उत्तर : सियोमारा कास्त्रो। 

4. रक्षा खुफिया एजेंसी के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी। 

5. आईसीसी की भरष्टाचार रोधी इकाई ने जिम्बाब्बे के किस पूर्व कप्तान पर 3.5 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर : ब्रैंडन टेलर। 

6. किरण वेदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?

उत्तर : फियरलेस गवर्नेंस। 

7. देश भर में 31 जनवरी को किस संस्था का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय महिला आयोग। 

8. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ किसने कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है?

उत्तर : तेरापे। 

9. मिस यूएसए 2019 रह चुकी किस अमेरिकी मॉडल ने इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया है?

उत्तर : चेल्सी क्रिस्ट। 

10. अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने किस कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा?

उत्तर : क्लीन एनर्जी। 

11. बेंगलूरु को पीछे छोड़कर किसने स्टार्टअप राजधानी होने का गौरव प्राप्त कर लिया है?

उत्तर : दिल्ली।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,67,059 (1192 मौतें).

31 जनवरी 2022

1. किस टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का ख़िताब जीत लिया है, अब वे 21 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : राफेल नडाल। 

2. भारत की राष्ट्रीय विरासत, कला और संस्कृति की रक्षा, संरक्षण एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस फॉउंडेशन को लॉन्च किया है?

उत्तर : पंडित जसराज कल्चरल फॉउंडेशन। 

3. केंद्र सरकार ने किसे नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है?

उत्तर : डॉ वी. अनंत नागेश्वरन। 

4. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किसमें फायर अलार्म लगाना अनिवार्य कर दिया है?

उत्तर : स्कूल बसों एवं लम्बी दूरी की बसों में।  

5. टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक (4 बॉल 4 विकेट) लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं/

उत्तर : जेसन होल्डर। 

6. लोकसभा सचिवालय की ओर से कौन सा नया ऐप लॉन्च किया गया है?

उत्तर : डिजिटल संसद। 

7. प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?

उत्तर : अ लिटिल बुक ऑफ़ इंडिया : सेलिब्रेटिंग 75 इयर्स ऑफ़ इंडिपेंडेंस। 

8. भारती एयरटेल में किस कंपनी ने 01 बिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने का समझौता किया है?

उत्तर : गूगल। 

9. स्पोर्ट्स क्षेत्र में देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गयी है?

उत्तर : चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK).

10. रियलिटी शो बिग बॉस 15 सीजन का विनर कौन बन गया है?

उत्तर : तेजस्वी प्रकाश। 

11. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (वीमेन) का ख़िताब किसने जीत लिया है?

उत्तर : एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रलिया)। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,09,918 (959 मौतें).

26 जनवरी 2022

1. ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को किन अवार्ड्स से सम्मानित किया है?

उत्तर : पद्मश्री एवं विशिष्ट सेवा मेडल। 

2. कौन से कंपनी लार्ज स्केल इंडस्ट्री कैटेगरी में ग्लोबल हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड 2021 जीतने वाला पहला भारतीय पीएसयू बन गया है?

उत्तर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड। 

3. केंद्र सरकार ने किसे उत्तरी सेना का नया कमांडर नियुक्त किया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी। 

4. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : पुष्प कुमार जोशी। 

5. हिंदी भाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ की कार्यसमिति का सर्वसम्मति से किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संतोष सिंह। 

6. भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक 180 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 85वें। 

7. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना का निधन हो गया है?

उत्तर : मिलिना साल्विनी। 

8. विश्व बैंक ने किस राज्य के लिए 1000 करोड़ रूपए के कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : पश्चिम बंगाल। 

9. आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कितने नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है, अब राज्य में जिलों की संख्या 26 हो गयी है?

उत्तर : 13 जिले। 

10. कोलकाता में नए पूर्वी सेना कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता। 

11. आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में कौन सी महिला क्रिकेटर पहले स्थान पर पहुँच गयीं हैं?

उत्तर : शैफाली वर्मा। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,85,914 (573 मौतें).

25 जनवरी 2022

1. आईसीसी की ओर से वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर किसे चुना गया है?

उत्तर : स्मृति मंधाना। 

2. किस देश के विद्रोही सैनिकों ने तख्तापलट करके राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को अपने कब्जे में कर लिया है?

उत्तर : बुर्किना फासो। 

3. लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : लखनऊ सुपर जायंट्स। 

4. वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में किस भारतीय अभिनेत्री को इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ़ वर्किंग वीमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : सुष्मिता सेन। 

5. जापान देश के किस पूर्व प्रधानमंत्री को नेताजी पुरस्कार 2022 का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : शिंजो आबे। 

6. असम राज्य सरकार ने किस राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “असम वैभव” प्रदान किया है?

उत्तर : रतन टाटा। 

7. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किस गांव को दूध गांव घोषित किया है?

उत्तर : रियासी जनपद के जेरी गांव। 

8. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : योग्यता। 

9. आज के दिन (25 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस। 

10. आईसीसी की ओर से वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर किसे चुना गया है?

उत्तर : शाहीन शाह अफरीदी। 

11. फ्रांस की पेट केयर कंपनी एग्रोबायथर्स लेबोरोटेरी ने जानवरों के प्रति अत्याचार मामले को देखते हुए किसे बेचना बंद करने की घोषणा की है?

उत्तर : गोल्ड फिश को रखने वाले छोटे बाउल। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,55,874 (614 मौतें).

24 जनवरी 2022

1. यूएई के गृह मंत्रालय ने आतंकी हमले को देखते हुए किस पर रोक लगाने का दिया है?

उत्तर : निजी ड्रोन एवं हल्के खेल विमानों की उड़ान पर।  

2. चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता और वोटरों को शिक्षित करने की दिशा में सराहनीय काम करने के लिए ब्यूरो ऑफ आउटरीच एन्ड कम्युनिकेशन (BOC) के प्रधान महानिदेशक को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है उनका नाम क्या है?

उत्तर : सत्येंद्र प्रकाश। 

3. किस मशहूर चित्रकार का स्वास्थ्य कारणों के चलते 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मोहम्मद सलीम। 

4. पीएमएलए निर्णयन प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : 1983 बैच के सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी विनोदानंद झा। 

5. आईसीसी की ओर से किस पुरुष एवं महिला खिलाड़ी को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्लेयर चुना गया है?

उत्तर : मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)। 

6. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : गुजरात एवं सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद शर्मा। 

7. भारत के किस पूर्व फुटबॉलर एवं कोच का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सुभाष भौमिक। 

8. किस राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वन-स्टॉप वेबसाइट ev.delhi.gov.in लॉन्च की है?

उत्तर : दिल्ली सरकार। 

9. कौन दूसरी बार बारबाडोस के प्रधानमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : मिया मॉटली। 

10. आज के दिन (24 जनवरी) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं राष्टीय बालिका दिवस। 

11. भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अंतिम वनडे मैच में किस टीम ने 4 रन से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है?

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,06,064 (439 मौतें).

22 जनवरी 2022

1. इंडोनेशिया ने जकार्ता को बदलकर किस शहर को अपनी नयी राजधानी बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : नुसंतारा। 

2. हाल ही में भारत के किस पर्वतारोही, लेखक, सामाजिक कार्यकर्त्ता और भारतीय सेना में पूर्व अधिकारी का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : हरि पाल सिंह अहलूवालिया। 

3. कौन से अभिनेत्री भारत की पहली यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) यूथ क्लाइमेट चैम्पियन बन गयीं हैं?

उत्तर : प्राजक्ता कोली। 

4. केंद्र सरकार ने इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को स्थानांतरित करके वहाँ किसकी प्रतिमा स्थापित की है?

उत्तर : नेता जी सुभाष चंद्र बोस। 

5. अरुणांचल प्रदेश कैबिनेट ने किसे अरुणांचल रत्न पुरस्कार प्रदान किया है?

उत्तर : Late KAA Raja.

6. एस्सार कैपिटल के नए सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अनिल के. चौधरी। 

7. वैज्ञानिकों ने वृहस्पति गृह के समान एक गृह की खोज की है उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : TOI-2180 b.

8. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने किस शब्द को चिल्ड्रेन वर्ड ऑफ़ द ईयर घोषित किया है?

उत्तर : एंजायटी। 

9. नयी आईपीएल टीम लखनऊ एवं अहमदाबाद ने किन खिलाड़ियों को ऑफिसियल रूप से कप्तान नियुक्त कर दिया है?

उत्तर : लोकेश राहुल (लखनऊ), हार्दिक पांड्या (अहमदाबाद)। 

10. पुरातत्वविदों ने चीन के इनर मंगोलिया इलाके में 16.4 करोड़ साल पुरानी कली की खोज की है उसका नाम क्या है?

उत्तर : Flower Bud.

11. आईपीएल टीम अहमदाबाद ने किसे टीम के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : विक्रम सोलंकी। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,37,704 (488 मौतें).

21 जनवरी 2022

1. इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति मशाल का आज से किसमें विलय कर दिया जायेगा?

उत्तर : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक। 

2. 155 दिनों में अकेले माइक्रोलाइट विमान से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे कम उम्र (19 वर्ष) की पहली महिला बन गयीं हैं?

उत्तर : बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड। 

3. आईसीसी की और से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?

उत्तर : रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत। 

4. सिंगापुर में किस सोसाइटी ने देश के लिटिल इंडिया परिसर में नवीनीकृत महात्मा गाँधी मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया है?

उत्तर : द सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी। 

5. मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस की विश्व की 13 नेताओं की सूची में किसे लोकप्रिय नेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : नरेंद्र मोदी। 

6. मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के समर्थन को लेकर एक स्टेशन का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?

उत्तर : महात्मा गाँधी। 

7. माल्टा की एक सांसद को यूरोपीय संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : रॉबर्टा मेटसोला। 

8. फाइजर के प्रमुख अल्बर्ट बौर्ला को किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : जेनेसिस पुरस्कार। 

9. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार की बुनियादी बातों से अवगत कराने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?

उत्तर : Saa₹thi.

10. श्रम मंत्रालय का नया अपर सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : शशांक गोयल। 

11. आईसीसी की ओर से विश्व की श्रेष्ठ वनडे महिला टीम में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गयी है? 

उत्तर : मिताली राज एवं झूलन गोस्वामी।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,47,254 (703 मौतें).

20 जनवरी 2022

1. किस भारतीय महिला टेनिस स्टार ने सत्र 2022 के बाद खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : सानिया मिर्ज़ा।  

2. भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर किस देश को बेचने का करार किया है?

उत्तर : मॉरीशस। 

3. आईसीसी के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को जगह मिली है?

उत्तर : स्मृति मंधाना। 

4. द गेट्स फॉउंडेशन एवं ब्रिटिश बॉयोमेडिकल चैरिटी वेलकम ने कोरोना से जंग के लिए कितने डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है?

उत्तर : १५ करोड़ डॉलर। 

5. पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर किसने इतिहास रच दिया है?

उत्तर : सारा गिल। 

6. मार्वल की सीरीज में काम कर चुके किस फ़्रांसिसी अभिनेता का 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : गैस्पर्ड उलील। 

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किस आयोग का कार्यकाल 3 साल (31 मार्च २०२५) तक के लिए बढ़ा दिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग। 

8. 27 जनवरी को होने वाले भारत मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी किसे दी गयी है?

उत्तर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 

9. यूएस के लास वेगास में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : शायलिन फोर्ड। 

10. मिसेज वर्ल्ड 2022 में किस भारतीय ने नेशनल कॉस्ट्यूम अवार्ड अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : नवदीप कौर। 

11. दुनिया के सबसे बड़ी उम्र (११२ साल 341 दिन) के पुरुष का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : सेटर्निनो डे ला फुएंटे गार्सिया (स्पेन)। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 3,17,532 (491 मौतें).

19 जनवरी 2022

1. वरिष्ठ नौकरशाह विक्रम देव दत्त को किसका नया प्रमुख नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एयर इंडिया। 

2. इजरायल ने धरती के वायुमंडल के बाहर लम्बी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया, इसके लिए उसने नए हथियार प्रणाली की टेस्टिंग की है उस प्रणाली का नाम क्या है?

उत्तर : एरो वेपन सिस्टम। 

3. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सेना उप-प्रमुख। 

4. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किस मशहूर कार्टूनिस्ट का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नारायण देबनाथ। 

5. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किस घरेलु रोबोटिक्स कंपनी में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है?

उत्तर : एडवर्ड। 

6. किसे लगातार दूसरी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में चुना गया है?

उत्तर : रॉबर्ट लेवांडोव्स्की। 

7. लखनऊ आईपीएल टीम ने किन तीन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिये अपनी टीम में शामिल कर लिया है?

उत्तर : केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस एवं रवि विश्नोई। 

8. नेपाल के प्रान्त-2 का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है और उसकी राजधानी किसे बनाया गया है?

उत्तर : मधेश प्रदेश (जनकपुर-राजधानी).

9. रूस ने भारत में अपना नया राजदूत किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : डेनिस एलिपोव। 

10. ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम ने वेस्टइंडीज के किस पूर्व क्रिकेटर को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया है?

उत्तर : क्लाइव लॉयड।  

11. ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : उन्मुक्त चंद। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,82,970 (441 मौतें).

18 जनवरी 2022

1. मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक के रूप में किसने कार्यभार संभाल लिया है?

उत्तर : केपी अरविंदन। 

2. जाने माने गीतकार, निर्देशक का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : एलेप्पी रंगनाथ। 

3. किस राज्य सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा में आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया है?

उत्तर : ओड़िशा। 

4. परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : नरेंद्र कुमार गोयनका। 

5. पुरातत्वविदों को हाल ही में 4600 साल पुराना बायोइंजीनियर्ड हाइब्रिड जानवर का कंकाल मिला है उसका नाम क्या है?

उत्तर : कुंगास। 

6. किस WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार ने स्मैकडाउन मुकाबले को केवल 3.17 मिनट में जीतकर The Rock का 23 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

उत्तर : Aliyah.

7. कौन सा हाईकोर्ट न्याय घड़ी स्थापित करने वाला देश का पहला हाईकोर्ट बन गया है?

उत्तर : गुजरात हाईकोर्ट। 

8. केरल के किस क्राफ्ट संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट अवार्ड अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : आर्ट्स एन्ड क्राफ्ट्स विलेज संगठन। 

9. मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में किस नाम से मशहूर 17 साल की बाघिन का निधन हो गया है?

उत्तर : सुपरमॉम एवं कॉलरवाली। 

10. किस प्रसिद्ध पर्यावरणविद का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : एमके प्रसाद। 

11. हरियाणा सरकार ने किसे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : रेनू भाटिया। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,38,018 (310 मौतें).

17 जनवरी 2022

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज WEF के दावोस एजेंडा में किस समिट को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : द स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड। 

2. कत्थक नृत्य सम्राट का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : पंडित बिरजू महाराज। 

3. रिपब्लिकन पार्टी के नेता ग्लेन यंगकिन अमेरिका के किस राज्य के 74वें गवर्नर बन गए हैं?

उत्तर : वर्जीनिया। 

4. कोरोना टीकाकरण के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग की ओर से क्या जारी किया गया है?

उत्तर : डाक टिकट। 

5. भारतीय ऐतिहासिक अनुसन्धान परिषद् का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

उत्तर : प्रोफ़ेसर रघुवेन्द्र तंवर। 

6. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में कारों में (8 यात्रियों वाले वाहन) कितने एयरबैग अनिवार्य करने की घोषणा की है?

उत्तर : न्यूनतम 6 एयरबैग। 

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?

उत्तर : राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस। 

8. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शांति पुरस्कार। 

9. इंडिया ओपन २०२२ के एकल खिताब में किसने जीत दर्ज की है?

उत्तर : लक्ष्य सेन। 

10. इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी एशेज सीरीज किस टीम ने 4-0 से जीत ली है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया। 

11. कहो न प्यार है सहित कई प्रसिद्ध गीतों के लेखक का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : इब्राहिम अश्क। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,58,089 (385 मौतें).

15 जनवरी 2022

1. फ़ोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वर्ष 2021 में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (424 करोड़ रूपए) 

2. किस देश ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का 2780 करोड़ रूपए का करार किया है?

उत्तर : फिलीपीन। 

3. किस वरिष्ठ पत्रकार का हृदयघात की वजह से 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : कमाल खान। 

4. भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से गार्ड के पदनाम को बदलकर क्या करने की घोषणा की है?

उत्तर : ट्रेन मैनेजर। 

5. खेल मंत्रालय ने भारोत्तोलन के पहले हाई परफॉर्मेंस का निदेशक नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अविनाश पांडु (मॉरीशस)।

6. अमेरिकी टकसाल ने पहली बार अमेरिकी सिक्के पर एक अश्वेत महिला को जगह दी है उनका नाम क्या है?

उत्तर : माया एंजेलो।  

7. आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : भरत अरुण। 

8. जैकब्स क्रीक ब्रांड ने किस महिला भारतीय खिलाड़ी को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : मिताली राज। 

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन के पहले दिन को सम्बोधित करेंगे?

उत्तर : दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन। 

10. आज के दिन को भारतीय सेना दिवस का कौन सा वां दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर : 74वां सेना दिवस। 

11. भारत – दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में किस टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से जीत ली है?

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,68,833 (402 मौतें).

14 जनवरी 2022

1. सर्वे ऑफ़ इंडिया के महासर्वेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वरिष्ठ आईएफएस सुनील कुमार। 

2. युनिवर्सल पीस फेडरेशन इंडिया चेप्टर की ओर से किसे एम्बेस्डर फॉर फीस सम्मान से नवाजा गया है?

उत्तर : जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर। 

3. मलयालम के किस प्रसिद्ध कवि का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : एस रामसेन। 

4. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 6.5 प्रतिशत। 

5. अभिनेता राजकुमार राव को किस कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : renewbuy.

6. भारत की किस निजी बैंक को ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में भारत की सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक के रूप में चुना गया है?

उत्तर : एचडीएफसी बैंक। 

7. एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य ने किस नाम से अपनी आत्मकथा का विमोचन किया है?

उत्तर : इंडोमीटेबल: ए वर्किंग वुमन नोट्स ऑन लाइफ, वर्क एंड लीडरशिप। 

8. भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा तैयार किस रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी किया है?

उत्तर : भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021.

9. दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं?

उत्तर : ऋषभ पंत। 

10. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 83वें स्थान। 

11. पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय संसद की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने किस अभियान को शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : नार्थ ईस्ट ऑन व्हील अभियान। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,64,202 (315 मौतें).

13 जनवरी 2022

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एस. सोमनाथ। 

2. टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को असम सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : डीएसपी। 

3. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?

उत्तर : ८.3 प्रतिशत। 

4. बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बन गयीं हैं, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?

उत्तर : तस्नीम मीर। 

5. पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स २०२२ में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : जापान एवं सिंगापुर। 

6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : पियरे ओलिवियर गौरींचस। 

7. भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनकी जगह किसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : जयंत यादव। 

8. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर पुरस्कार 2022.

9. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किसे देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : अलीखान स्माइलोव। 

10. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?

उत्तर : मिशन अमानत। 

11. प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : इंदु मल्होत्रा। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,47,417 (380 मौतें).

12 जनवरी 2022

1. आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अगले दो वर्ष के लिए किस कंपनी ने करार किया है?

उत्तर : टाटा ग्रुप। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव। 

3. इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का 18 करोड़ साल पुराना समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म मिला है उसका नाम क्या है?

उत्तर : इच्थियोसॉर। 

4. देश के पहले स्टेल्थ गाइडेड डेस्ट्रॉयर यानी INS Visakhapatnam से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?

उत्तर : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल। 

5. किस उड़िया साहित्यकार का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : मंगलु चरण विश्वाल। 

6. दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : क्रिस मॉरिस। 

7. यूनेस्को ने भारतीय धरोहरों का विवरण किस भाषा में छापने की सहमति दे दी है?

उत्तर : हिंदी। 

8. यूरोपीय संसद के अध्यक्ष का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : डेविड सासोली। 

9. आज के दिन (12 जनवरी) को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय युवा दिवस। 

10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए किसे मनोनीत किया है?

उत्तर : एरिक गार्सेटी। 

11. कौन नीदरलैंड के चौथी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं?

उत्तर : मार्क रट। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,94,720 (442 मौतें).

11 जनवरी 2022

1. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने किस महिला क्रिकेटर को ऑल वीमेन मैच आधिकारिक टीम का एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : झूलन गोस्वामी। 

2. आईआईटी दिल्ली का नाम डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रंगन बनर्जी। 

3. चंपा के नाम से मशहूर एवं जाने माने कन्नड़ साहित्यकार का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : चंद्रशेखर पाटिल। 

4. आईसीसी ने दिसंबर 2021 के लिए किस खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना है?

उत्तर : एजाज पटेल। 

5. गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस अभिनेता एवं अभिनेत्री को बेस्ट एक्टर इन ड्रामा एवं बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : विल स्मिथ एवं निकोल किडमैन। 

6. श्रीलंका ने भारत की मदद से लग्जरी ट्रेन की शुरआत की है, यह किन जगहों के बीच शुरू की गयी है?

उत्तर : तमिल बहुल इलाके जाफना से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो। 

7. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) १० से 16 जनवरी के सप्ताह को किस रूप में मना रहा है?

उत्तर : पहले स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक। 

8. यूआईपाथ ऑटोमेशन एक्ससिलैंस अवार्ड 2021 का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : साऊथ इंडियन बैंक। 

9. यूपी सरकार ने किस जिले के ४ गावों को राजस्व गांव घोषित कर दिया है?

उत्तर : बहराइच। 

10. पंजाब राज्य के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वीरेश कुमार भावरा। 

11. 79वें गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कारों में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर ड्रामा और हास्य फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा श्रंखला का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : क्रमशः – पॉवर ऑफ द डॉग व सक्शेसन। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,68,063 (277 मौतें).

10 जनवरी 2022

1. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व हिंदी दिवस। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोविन्दसिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 दिसंबर को किस दिन के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?

उत्तर : वीर बाल दिवस। 

3. आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एआईआईबी (AIIB).

4. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने तीन साल में दूसरी बार किस खिताब को जीत लिया है?

उत्तर : एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट। 

5. अडानी समूह ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए किस कंपनी की स्थापना की है?

उत्तर : अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड। 

6. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (Opec) का नया महासचिव किसे बनाया गया है?

उत्तर : हैथम अल घिस। 

7. केंद्र सरकार की ओर से कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से नियुक्त किये गए हैं?

उत्तर : विजय पॉल शर्मा। 

8. किस देश ने 18 साल से छोटी लड़की के विवाह पर कानून बनाकर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है? 

उत्तर : फिलीपींस। 

9. किस तेलगू फिल्म अभिनेता का 56 वर्ष की उम्र में लिवर की बीमारी के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : रमेश बाबू। 

10. स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने किस ट्रॉफी को जीतकर अपने करियर का 89वां खिताब जीत लिया है?

उत्तर : समर सेट वन टूर्नामेंट (मेलबर्न)।  

11. टीवी शो फुल हाउस से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले किस अभिनेता एवं कॉमेडियन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : बॉब सागेट। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,79,723 (146 मौतें).

08 जनवरी 2022

1. जल संरक्षण प्रयासों में जलशक्ति मंत्रालय की ओर से किस राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश (प्रथम), राजस्थान (दूसरे)।

2. बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले पहले ब्लैक एक्टर का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : Sidney Poitier.

3. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नया चयनकर्ता किसे बनाया गया है?

उत्तर : डेसमंड हेंस। 

4. चुनाव आयोग ने किस फिल्म अभिनेता को ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : सोनू सूद। 

5. भारतीय सेना ने अपनी सूचनाओं को लीक होने से बचाने के लिए कितने एप्स पर बैन लगा दिया है?

उत्तर : 89 एप्स। 

6. बैंक ऑफ बड़ौदा ने किस महिला क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : शैफाली वर्मा। 

7. रोम में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक 2 हजार वर्ष पुरानी कुत्ते की मूर्ति मिली है उसका नाम क्या है?

उत्तर : टेराकोटा। 

8. किस देश ने 12 से 15 साल के बच्चों को बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है?

उत्तर : अमेरिका। 

9. देश के किस शहर में भारत के पहले ओपन रॉक संग्राहलय का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर : हैदराबाद। 

10. खेलो इंडिया 2023 की मेजबानी किस राज्य को सौंपी गयी है?

उत्तर : मध्य प्रदेश। 

11. आईसीआईसीआई के नए एग्जक्यूटिव डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अनूप बागची। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,41,986 (285 मौतें).

07 जनवरी 2022

1. आईपीएल टीम लखनऊ के साथ किसने अगले तीन साल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप का करार किया है?

उत्तर : माय इलेवन सर्किल। 

2. फ्रांस ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी मामले में किन कंपनियों पर 1768 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : फेसबुक, गूगल। 

3. भारतीय रेलवे ने किसकी मदद से देश के 200 रेलवे स्टेशन पर मोबाईल रिचार्ज, बिलों का भुगतान, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पत्र, बैंकिंग सेवा एवं आयकर सहित कई अन्य सेवाओं को प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर : कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी).

4. पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पहली महिला को पदोन्नत करने को मंजूरी दी है, अब वे देश की पहली महिला न्यायाधीश (सर्वोच्च न्यायालय) बन जाएँगी उनका नाम क्या है?

उत्तर : आयशा मलिक। 

5. उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा है?

उत्तर : जनरल बिपिन रावत। 

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस संस्थान के परिसर का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर : चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान। 

7. किस प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक (ऑस्कर नॉमिनेटेड) का ८२ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : पीटर बोगदानोविच। 

8. ओड़िशा राज्य का कौन सा जनपद (जिला) बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है?

उत्तर : गंजम। 

9. आरबीआई ने किसको अनुसूचित बैंक की सूची में शामिल किया है?

उत्तर : एयरटेल पेमेंट बैंक। 

10. एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक इंडिया के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : संजय भार्गव।  

11. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच किस टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है, अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है?

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 1,17,100 (302 मौतें).

06 जनवरी 2022

1. अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी आयोजित होने वाले किन अवार्ड्स को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया है?

उत्तर : 64वें ग्रैमी अवार्ड्स। 

2. स्नोड्रॉप में काम करने वाली किस कोरिआई अभिनेत्री का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : किम मि-सू। 

3. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से कौन से देश नए सदस्य के रूप में जुड़ गए हैं?

उत्तर : बारबुडा एवं एंटीगुआ। 

4. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नए महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : अशोक कुमार। 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में किस हवाई अड्डे पर टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है?

उत्तर : महाराजा वीर बिक्रम हवाई अड्डा। 

6. पत्रकारिता की श्रेणी में किसे रामनाथ गोयनका पुरस्कार जीत लिया है?

उत्तर : जीशान ए लतीफ। 

7. आज के दिन (06 जनवरी) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : वर्ल्ड डे ऑफ वॉर ऑर्फन्स। 

8. विस्तारा एयरलाइंस ने किसे अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : विनोद कन्नन। 

9. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा किस समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर 10 जनवरी से आ रहे हैं?

उत्तर : वाइब्रेंट गुजरात समिट। 

10. किस वयोवृद्ध स्वतंतत्रा सेनानी और पूर्व भाजपा नेता का 107 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : अयप्पन पिल्लई। 

11. केवल पांच वनडे एवं 18 टी-20 खेलने वाली श्रीलंका के किस खिलाड़ी ने पारिवारिक कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?

उत्तर : भानुका राजपक्षे। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 90,928 (325 मौतें).

05 जनवरी 2022

1. संयुक्त राष्ट्र आतंक विरोधी समिति के अध्यक्ष बन गए हैं?

उत्तर : भारत के टीएस तिरुमूर्ति। 

2. अमेरिका के पूर्व राजनयिक अतुल केशप को यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने किसका हेड नियुक्त किया है?

उत्तर : यूएस-इंडिया बिजनेस कॉउंसिल। 

3. यूको बैंक के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में किसने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है?

उत्तर : सोमा शंकर प्रसाद। 

4. पद्मश्री से सम्मानित किस प्रसिद्ध समाजसेवी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : सिंधुताई सपकाल। 

5. तेल गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी की पहली महिला सीएमडी बन गयी हैं?

उत्तर : अलका मित्तल। 

6. केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक पैन को आधार कार्ड से न जोड़ने पर कितने हजार रूपए जुर्माना लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : 10 हजार रूपए। 

7. दक्षिण ध्रुव पर अकेले पहुँचने वाली पहली अश्वेत महिला बन गयी हैं?

उत्तर : प्रीत चंडी (ब्रिटेन).

8. किस टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 साल में अपना पहला टेस्ट मैच जीता है?

उत्तर : बांग्लादेश। 

9. केंद्र सरकार ने जनगणना 2021 को कब तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है?

उत्तर : सितम्बर 2022.

10. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण में वर्ष 2021 के अंत तक खुले में शौच मुक्त गावों की सूची में किस राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : तेलंगाना। 

11. दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पहले एशियन खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : शार्दुल ठाकुर। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 58,097 (534 मौतें).

04 जनवरी 2022

1. ओमीक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी मिल गयी है, किट का नाम क्या है?

उत्तर : ओमिश्योर। 

2. पाकिस्तान के किस ऑलराउंडर ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : मोहम्मद हफीज। 

3. 1971 युद्ध में शामिल नौसेना के तत्कालीन वाइस एडमिरल का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : एसएच सरमा। 

4. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते किस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता। 

5. तीन (३) ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : एपल। 

6. वैज्ञानिकों ने किस विलुप्त मैक्सिकन मछली को फिर से बड़ी संख्या में प्रजनन कराकर फिर से पैदा किया है?

उत्तर : टकिला फिश। 

7. आज के दिन (4 जनवरी) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व ब्रेल दिवस। 

8. जम्मू-कश्मीर बैंक का नया एमडी एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बलदेव प्रकाश। 

9. इंदौर के NCB के जोनल निदेशक ब्रजेन्द्र चौधरी को किस शहर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : मुंबई। 

10. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? 

उत्तर : सकलैन मुस्ताक। 

11. केरल के किस विश्वविद्यालय को नस्ल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर : पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 37,379 (124 मौतें).

03 जनवरी 2022

1. केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के लिए मौजूदा सालाना पारिवारिक आय सीमा को कितने लाख रखने की सिफारिश को मान लिया है?

उत्तर : आठ लाख रूपए या इससे कम। 

2. राजनीतिक गतिरोध के चलते किस देश के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

उत्तर : सूडान। 

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है, विश्वविद्यालय का नाम क्या है?

उत्तर : मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (मेरठ).

4. देश का कौन सा राज्य देश का पहला एलपीजी युक्त व धुंआ मुक्त प्रदेश बन आया है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश। 

5. अंतर्राष्ट्रीय संगठन “रिपोर्ट विदाउट बॉर्डर्स” (आरएसएफ) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष २०२१ में दुनियाभर में कितने पत्रकारों पर उत्पीड़न किया गया है?

उत्तर : 488 पत्रकार (चीन-127)

6. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड (एचपीसीए) ने विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम को कितने रूपए की ईनामी राशि देने की घोषणा की है?

उत्तर : एक करोड़ रूपए। 

7. केंद्रीय शिक्षा विभाग की ओर इस जारी की गयी अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन अचीवमेंट में किस संस्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : केआईआईटी। 

8. भारतीय मूल के ब्रिटिश शिक्षाविद और हॉउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड अजय कुमार कक्कड़ को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?

उत्त्तर : नाइट कमांडर ऑफ द आर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर। 

9. देश की पहली पेपरलेस अदालत बन गयी है?

उत्तर : केरल हाईकोर्ट। 

10. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 100 दिन का पुस्तक पठन का अभियान शुरू किया है, अभियान को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : पढ़े भारत। 

11. बॉलीवुड अभिनेता विजय राज एवं वरुण शर्मा को किस कंपनी ने अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 33,750 (123 मौतें).

01 जनवरी 2022

1. केंद्र सरकार ने किसे रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : विनय कुमार त्रिपाठी। 

2. किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी को साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया है?

उत्तर : स्मृति मंधाना।  

3. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में पाइपलाइंस के निदेशक का पदभार किसने संभाल लिया है?

उत्तर : डीएस नानावरे। 

4. किस प्रसिद्ध मलयाली अभिनेता का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : जीके पिल्लई।  

5. हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार करोड़ रूपए की जल विद्युत परियोजना को लॉन्च किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : सावरा-कुड्डु जलविद्युत परियोजना। 

6. वन अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए झारखण्ड सरकार ने किसके साथ साझेदारी की है?

उत्तर : इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB).

7. सीईओ विनर ऑफ द ईयर 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : किशोर कुमार येदम। 

8. भारतीय तटरक्षक का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : वीएस पठानिया। 

9. दिग्गज टेलीविजन स्टार व टीवी की पहली महिला का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : बेटी व्हाइट। 

10. उत्तर प्रदेश के नए डीजी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अविनाश चंद्र। 

11. कौन सी टीम अंडर-19 एशिया कप का ख़िताब 8वीं बार जीत लिया है?

उत्तर : भारतीय अंडर-19 टीम। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 22,775 (४०६ मौतें).

31 दिसंबर 2021

1. साउथ अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : क्विंटन डिकॉक। 

2. बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक की दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

उत्तर : अल्पाइन स्कीयर आरिफ मोहम्मद खान। 

3. वर्ष 2021 के लिए किसे हिंदी व अंग्रेजी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : नमिता गोखले (अंग्रेजी), दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)

4. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने वर्ल्डवन की किस कंपनी में 96 फीसदी से अधिक हिस्से के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : जिंदल पॉवर। 

5. किन तीन भारतवंशियों को कनाडा ने शीर्ष नागरिक पुरस्कार “ऑर्डर ऑफ कनाडा” से सम्मानित किया है?

उत्तर : डॉ. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, नवजीत सिंह ढिल्लों, डॉ. प्रदीप मर्चेंट। 

6. साल 2021 में विश्व में सबसे अधिक बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है?

उत्तर : टिक-टॉक (656 मिलियन)। 

7. ब्रिक्स नव विकास बैंक ने किस देश को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल किया है?

उत्तर : मिस्त्र। 

8. कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : विनीत कुमार गोयल। 

9. मैक्सिको में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : पंकज शर्मा। 

10. तमिलनाडु राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने का निर्णय लिया है?

उत्तर : 31 प्रतिशत। 

11. भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की किस समिति की अध्यक्षता सौंपी गयी है?

उत्तर : आतंक विरोधी समिति। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 16,746.

30 दिसंबर 2021

1. उत्तर प्रदेश सरकार ने झाँसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

उत्तर : वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन। 

2. उत्तर प्रदेश राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : दुर्गाशंकर मिश्र। 

3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् की ओर से जारी अटल नवाचार रैंकिंग २०२१ में किस आईआईटी संस्थान को लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : आईआईटी मद्रास। 

4. मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : कैथापरम विश्वनाथ। 

5. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा को किस विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी).

6. ऑर्गनाइज्ड क्राइम एन्ड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में कौन सा नेता दुनिया के सबसे भ्रष्ट नेता की सूची में प्रथम स्थान पर रहा है?

उत्तर : बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको। 

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर कितने हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : 14127 करोड़ रूपए। 

8. न्यूजीलैंड के किस खिलाड़ी ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट फॉर्मेट से एवं नीदरलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : रोस टेलर। 

9. किस राज्य में विवादित कानून AFSPA को अगले छह महीने (जून 2022) तक के लिए बढ़ा दिया गया है?

उत्तर : नागालैंड। 

10. बॉलीवुड के किस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है?

उत्तर : विजय गलानी। 

11. PETA India ने किसे पर्सन ऑफ द ईयर चुना है?

उत्तर : आलिया भट्ट। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 13,154.

29 दिसंबर 2021

1. गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए केंद्र सरकार ने गठित उच्च स्तरीय समिति का किसे अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : पीएम नरेंद्र मोदी। 

2. महाराष्ट्र के पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की पहली महिला निदेशक का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : डॉ खोर्शेद एम पावरी। 

3. पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया किस किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी। 

4. कौन सा भारतीय विकेटकीपर 26 मैचों में 100 शिकार करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं?

उत्तर : ऋषभ पंत। 

5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस नए अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : ड्रग फ्री इंडिया। 

6. दूरसंचार विभाग ने किन मेट्रो शहरों में जल्द ही 5G सेवा शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलूरु, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे। 

7. वित्त उद्योग विकास परिषद् का नया सह-अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कमलेश गाँधी। 

8. स्विट्जरलैंड के बेसल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के जबड़े में मांसपेशियों की एक नयी परत की खोज की है उसको क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : मस्कुलस मास्सेटर पार्स कोरोनीडिया। 

9. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड-19 के किन दो नए टीकों के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है?

उत्तर : कोवोवैक्स, कार्बोवैक्स।  

10. मैन बुकर अवार्ड से सम्मानित न्यूजीलैंड की किस लेखिका का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : केरी हुल्मे। 

11. पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिदेशक और विशेष सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : चंद्रप्रकाश गोयल। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9.195.

28 दिसंबर 2021

1. ग्लोब सॉकर अवार्ड में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर एवं ऑल टाइम टॉप स्कोरर के पुरस्कार से किसे नवाजा गया है?

उत्तर : काइलियान म्बापे (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (ऑल टाइम टॉप स्कोरर)।

2. ग्लोबल स्पांसर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : अडानी ग्रीन। 

3. असम पुलिस की पहली महिला पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कौन बन गयी हैं?

उत्तर : वॉयलेट वरूआ। 

4. स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में किस राज्य को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : केरल। 

5. सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक विक्रम मिस्त्री को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार। 

6. महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : स्वातंत्र्यवीर वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक। 

7. राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : अटल सम्मान। 

8. लगातार सात बार राज्यसभा सांसद रहे किस नेता का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : महेंद्र प्रसाद। 

9. सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद फरमाजी ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री को उनके पद से हटा दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : मोहम्मद हुसैन रोबल। 

10. आधुनिक युग के डार्विन कहे जाने वाले अमेरिका के किस प्रकृतिवादी का 92 साल की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर : ईओ विल्सन। 

11. किस देश ने बिना एनओसी के विदेशियों की शादी पर रोक लगा दी है?

उत्तर : श्रीलंका। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,358.

27 दिसंबर 2021

1. रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता किस व्यक्ति का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू। 

2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सरोगेसी के वाणिज्यिक दुरुपयोग को रोकने के लिए किस कानून को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम 2021.

3. ब्रम्होस मिसाइल की नयी मैनुफैक्चरिंग इकाई और डीआरडीओ के डिफेन्स टेक्नोलॉजी एन्ड टेस्ट सेंटर का शिलन्यास कहाँ किया गया है?

उत्तर : लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 

4. किस भारतीय-तिब्बती व्यक्ति को अमेरिका के ओहायो प्रान्त में सिनसिनाटी शहर को मेयर चुना गया है, इस समुदाय से मेयर चुने जाने वाले वे पहले व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : आफ़ताब पूरेवाल। 

5. किस टीम ने तमिलनाडु को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश। 

6. किस भारतीय सिंगर का गाना “वास्ते” यूट्यूब की ग्लोबल टॉप 100 लिस्ट में शामिल हो गया है?

उत्तर : ध्वनि भानुशाली। 

7. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के गुजराती संस्करण को लॉन्च किया है?

उत्तर : कू। 

8. पेटीएम पेमेंट बैंक ने किसके साथ साझेदारी करने की घोषणा की है?

उत्तर : मनीग्राम। 

9. शीतकालीन ओलम्पिक 2022 के लिए किसे भारतीय दल के सेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : हरजिंदर सिंह। 

10. आरबीएल बैंक के नए सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : राजीव आहुजा। 

11. दिल्ली सरकार कैबिनेट ने किस तरीके के पहले विश्वविद्यालय के स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : शिक्षक विश्वविद्यालय। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,531 (315 मौतें).

26 दिसंबर 2021

1. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने सफलतापूर्वक किस टेलिस्कोप को लॉन्च किया है?

उत्तर : जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश के मंडी में ११ हजार करोड़ रूपए की किस परियोजना का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : हाइड्रोपावर परियोजना। 

3. सुशासन सूचकांक 2021 में किस प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : गुजरात (प्रथम), केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली पहले स्थान पर रहा है। 

4. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान का ८९ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : रे इलिंगवर्थ। 

5. दक्षिण अफ्रीका की सर्वोच्च न्यायिक पीठ संवैधानिक अदालत में किस भारतवंशी को नियुक्त मिली है?

उत्तर : नारंद्रन जोडी कोल्लापन। 

6. डेली मेवरिक अख़बार का प्रतिष्ठित अवार्ड साउथ अफ्रीकन ऑफ द ईयर किस किस भारतीय मूल के व्यक्ति को प्रदान किया गया है?

उत्तर : इम्तियाज सुलेमान। 

7. भारत सरकार ने कितने वर्ष के बच्चों को कोविड-19 टीकारकरण करने को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है?

उत्तर : 15 से 18 वर्ष तक। 

८. सामाजिक न्याय 2021 का मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ. अनिल प्रकाश जोशी। 

9. महाराष्ट्र सरकार ने बस यात्रा के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : चलो मोबाइल ऐप। 

10. यामाहा कंपनी ने भारत के लिए किसे अपना प्रमुख नियुक्त किया है?

उत्तर : ई. चिहाना।  

11. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,987 (162 मौतें).

25 दिसंबर 2021 

1. किस भारतीय क्रिकेटर ने सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : हरभजन सिंह। 

2. बाजार नियामक सेबी ने किस कंपनी पर 17 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : काल्स रिफाइनरी लिमिटेड। 

3. केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम कंपनियों को उपभोक्ताओं के कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल का रिकॉर्ड कितने वर्ष रखने का आदेश दिया है?

उत्तर : दो वर्ष। 

4. राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा लिखित किस पुस्तक का विमोचन किया है?

उत्तर : यायावर शब्दशिल्पी – पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी। 

5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में किस पार्क को जनता को समर्पित करेंगे?

उत्तर : भारत दर्शन पार्क। 

6. किस कंपनी के चेयरमैन को रियल हीरो ऑफ द नेशन 2021.

7. किस दिग्गज फिल्मकार का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : केएस सेतुमाधवन। 

8. अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रलिया और कनाडा के बाद बीजिंग शीत ओलम्पिक में किस देश ने सरकारी प्रतिनिधिमंडल भेजने से मना कर दिया है?

उत्तर : जापान। 

9. रूस ने सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर अवैध सामग्री को हटाने में विफल रहने पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया दिया है?

उत्तर : 9.8 करोड़ रूपए। 

10. मुंबई प्रेस क्लब ने वर्ष 2020 के लिए किसे मरणोपरांत जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : दानिश सिद्दीकी। 

11. बैंक ऑफ़ अमेरिका सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

उत्तर : 8.2 प्रतिशत। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,189(387 मौतें).

24 दिसंबर 2021

1. भारतीय सेना ने आंतरिक संचार के लिए किस मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : एएसआईजीएमए। 

2. यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो में हुई स्कीइंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है?

उत्तर : आंचल ठाकुर। 

3. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर तट से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट का सफल परीक्षण किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : अभ्यास। 

4. अमेरिका के ह्यूस्टन में बन रहे इटरनल गाँधी म्यूजियम (ईजीएमएच) को अमेरिकी रेस्क्यू प्लान के तहत किससे करीब 3.५७ करोड़ रूपए का अनुदान दिया है?

उत्तर : फोर्ट बैंड काउंटी। 

5. लंका प्रीमियर लीग में किस टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : जाफना किंग्स। 

6. केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 से 100 प्रतिशत साक्षरता के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है, अभियान का नाम क्या है?

उत्तर : नव भारत साक्षरता अभियान। 

7. केंद्र सरकार ने किस कैटेगरी में महिला कमांडो को शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर : जेड प्लस सुरक्षा कैटेगरी। 

8. ह्युंडई मोटर इंडिया ने किस भारतीय महिला गोल्फर को अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : अदिति अशोक। 

9. एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष २०२०-2021 में डिजिटल लेनदेन में कौन सी बैंक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : बैंक ऑफ़ बड़ौदा। 

10. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने किस पूर्व खिलाड़ी को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : ब्रायन लारा। 

11. कर्नाटक की किस महिला पर्यावरण कार्यकर्ता को संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दिव्या हेगड़े। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,650(374 मौतें).

23 दिसंबर 2021

1. डीआरडीओ द्वारा विकसित किस मिसाइल का ओडिशा में सफल परीक्षण किया गया है जो अपनी दिशा हवा में बदल सकेगी?

उत्तर : प्रलय। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के काशी दौरे पर 21 सौ करोड़ रूपए की कितनी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : 27 परियोजनाओं (मुख्य परियोजना अमूल प्लांट की आधारशिला)।

3. कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता व विधायक का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : पीटी थॉमस। 

4. उत्तराखंड राज्य के कार्यवाहक न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : न्यायधीश संजय कुमार मिश्रा। 

5. हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका एवं चीन के बाद यूनिकॉर्न कंपनियों के मामले में कौन सा देश तीसरे स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : भारत। 

6. प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट (अंडर-१५) किस भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिया है?

उत्तर : अनाहत सिंह। 

7. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसको राज्य उत्सव का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : जगन्नाथ रथ यात्रा। 

8. भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा किस आईआईटी संस्थान को इनोवेटिव संस्थानों में प्रथम स्थान दिया है?

उत्तर : आईआईटी रुड़की। 

9. ब्रम्होस एयरोस्पेस के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अतुल दिनकर। 

10. किस एयरपोर्ट को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : हैदराबाद हवाई अड्डा। 

11. आज के दिन (23 दिसंबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय किसान दिवस। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,495 (434 मौतें).

22 दिसंबर 2021

1. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन में कौन देश शीर्ष तीन स्थानों पर रहे हैं?

उत्तर : रूस (पहले), इटली (दूसरे), भारत (तीसरे)। 

2. ताशकंद में सीनियर स्तर पर राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में किस भारतीय वेटलिफ्टर ने स्वर्ण पदक जीत लिया है? 

उत्तर : पूर्णिमा। 

3. किस बांग्ला कवि एवं लेखक का निधन हो गया है?

उत्तर : सरत कुमार मुखर्जी। 

4. आरबीआई ने किस निजी क्षेत्र की बैंक को एक एजेंसी बैंक का दर्जा दे दिया है?

उत्तर : सीएसबी बैंक। 

5. भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला किस देश के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं?

उत्तर : म्यांमार। 

6. अमेरिका ने तिब्बती मुद्दों के लिए किस भारतवंशी को अमेरिकी संयोजक नियुक्त किया है?

उत्तर : उजरा जेया। 

7. थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने भारत में विकसित किये गए अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहनों के पहले बैच को सेना में शामिल किया है उसका नाम क्या है?

उत्तर : एईआरवी। 

8. आज के दिन (22 दिसंबर) को देश भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : नेशनल मैथ डे। 

9. इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले किस विभाग को गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2021 प्रदान किया गया है?

उत्तर : भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड। 

10. किस राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर : नागालैंड। 

11. देश के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज अडवाणी ने किस ख़िताब को 11वीं बार जीत लिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,317 (318 मौतें).

21 दिसंबर 2021

1. ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु को किसका सदस्य नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बैटमिंटन विश्व महासंघ के एथलीट कमीशन का सदस्य। 

2. चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : प्रदीप कुमार रावत। 

3. किस पूर्व सांसद, राजनयिक, पत्रकार एवं लेखक का निधन हो गया है?

उत्तर : डॉ. गौरीशंकर राजहंस। 

4. गेब्रियल बोरिस किस देश के सबसे कम उम्र (35) में राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं?

उत्तर : चिली। 

5. कौन सा राज्य 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है?

उत्तर : अंडमान निकोबार। 

6. ऑटोमोबाइल कंपनी ह्युंडई ने भारत के लिए किसे प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : अनसू किम। 

7. यूनेस्को ने हैती देश के किस सूप को विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल करने की घोषणा की है?

उत्तर : जौमो सूप।  

8. कौन सा क्रिकेट खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर में 100 बार नॉटआउट रहने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)। 

9. किस जापानी एक्ट्रेस का महज 35 वर्ष की उम्र में 22वीं मंजिल से गिरकर निधन हो गया है?

उत्तर : सयाका कांडा।  

10. लोकसभा में कौन सा नया विधेयक पास कर दिया गया है?

उत्तर : मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का। 

11. बीबीसी ने वर्ष 2021 के लिए किसे सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती चुना है?

उत्तर : यूएस ओपन चैम्पियन एम्मा रादुकानू। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 5,326 (453 मौतें).

20 दिसंबर 2021

1. आज के दिन (20 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय मानवता एकता दिवस। 

2. विश्व बैटमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल में पहली बार किसने रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : किदांबी श्रीकांत। 

3. अखिल भारतीय जाट महासभा का नया राष्ट्रीय सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : रविंद्र बालियान। 

4. हाल ही में एलआईसी ने नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी, व्यक्तिगत बचत जीवन के लिए किस किस प्लान का शुभारम्भ किया है?

उत्तर : धन रेखा। 

5. दुनिया की सबसे लम्बी बांसुरी (16 फुट 6 इंच) बनाने का रिकॉर्ड किस शहर ने अपने नाम किया है?

उत्तर : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश। 

6. इंग्लैंड के कौन से बॉलर ने फास्ट बॉलर के तौर पर 6000 टेस्ट ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है?

उत्तर : जेम्स एंडरसन। 

7. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसे राज्य का ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : ऋषभ पंत। 

8. पाकिस्तान के स्वात जिले के बारीकोट तहसील के बाजीरा शहर में खुदाई के दौरान कितने वर्ष पुराने बौद्ध काल का मंदिर मिला है?

उत्तर : 2300 वर्ष पुराना। 

९. वाशिंगटन (अमेरिका) के रिपब्लिकन पार्टी के किस सांसद का 52 वर्ष की उम्र में कोरोना के चलते निधन हो गया है?

उत्तर : डग एरिक्सन। 

10. जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा को किस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : तृणमूल कांग्रेस। 

11. भारत की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए किसे टीम का कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : यश धुल। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,563 (132 मौतें).

18 दिसंबर 2021

1. चीन में अमेरिका के अगले राजदूत कौन होंगे?

उत्तर : निकोलस बर्न्स। 

2. भारत की १२ साल की हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की ओलम्पियन हेंड जाजा को हराकर कौन सा खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर : आईटीटीएफ होप्स एन्ड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट। 

३. ट्रूकॉलर की ओर से जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक स्पैम कॉल से प्रभावित दुनिया के शीर्ष 20 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : चौथा। 

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1971 युद्ध में पाकिस्तानी सेना द्वारा बांग्लादेश में ध्वस्त किये गए किस मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया है?

उत्तर : श्री रमणा काली मंदिर (बांग्लादेश)।

5. वर्ष 2020 के लिए प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था “माध्यम” की ओर से किसे प्रतिष्ठित अट्टहास शिखर सम्मान प्रदान किया गया है?

उत्तर : व्यंगकार प्रेम जनमेजय व युवा सम्मान व्यंगकार अनुज खरे। 

6. किसान नेता गुरनाम चढूनी ने अपनी नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है, पार्टी का नाम क्या है?

उत्तर : संयुक्त संघर्ष पार्टी।  

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर दौरे पर किस 594 किमी एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर : गंगा एक्सप्रेसवे। 

8. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के किन दो प्रोफेसर्स को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : डॉ. अब्दुल नसीब एवं डॉ. खालिद जावेद। 

9. न्यूज़ पेपर एवं पत्रिकाओं की शीर्ष संस्था इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाइटी आईएनएस का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : मोहित जैन। 

10. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न और फ्यूचर कूपन्स के समझौते को स्थगित कर अमेज़न पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 202 करोड़ रूपए। 

11. जिम्बाब्बे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर को किस आईपीएल टीम ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?

उत्तर : लखनऊ। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,145 (289 मौतें).

17 दिसंबर 2021

१. भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : सर्वोच्च नागरिक। 

2. इंग्लैंड का कौन सा खिलाड़ी 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : स्टुअर्ड ब्रॉड। 

3. कोविड के दौरान अभूतपूर्व पहल और राहत कार्यों के लिए किस इंस्टीट्यूट को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) अवार्ड एशिया 2021 प्रदान किया गया है?

उत्तर : कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी डीम्ड टु बी यूनिवर्सिटी। 

4. विदेशमंत्री एस जयशंकर कल किस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे?

उत्तर : तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद। 

5. मेट्रोमैन के नाम से पहचाने जाने वाले किस शख्स ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : ई-श्रीधरन। 

6. फ्रांस की रक्षामंत्री आज भारत के दौरे पर पहुंचेगी और गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी, उनका नाम क्या है? 

उत्तर : फ्लोरेंस पार्ली। 

7. 17 प्रतियोगियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर किस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है?

उत्तर : मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले। 

8. भारत की शूटर अवनि लेखरा को पैरालम्पिक अवार्ड 2021 में किस खिताब से नवाजा गया है?

उत्तर : बेस्ट फीमेल डेब्यू। 

9. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में किसने 8 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : पूर्णिमा पांडे। 

10. इसरो ने चार देशों के सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए कितने करोड़ रूपए के 6 समझौते किये हैं?

उत्तर : 1140 करोड़ रूपए। 

11. पंजाब के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,447 (391 मौतें).

16 दिसंबर 2021

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विवाह के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर कितने वर्ष रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : २१ वर्ष। 

2. बार्सिलोना के किस स्ट्राइकर खिलाड़ी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते फुटबॉल से सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्त्तर : सर्जियो एगुएरो। 

3. पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को किसने सांस्कृतिक विरासत का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : यूनेस्को। 

4. थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को किसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

उत्तर : सीएससी। 

5. कौन सा एयरपोर्ट जल्द ही देश का 4 रनवे वाला पहला एयरपोर्ट बन जायेगा?

उत्तर : इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट। 

6. बाजार नियामक सेबी ने नियमों के उल्लंघन पर किस कंपनी पर 72 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : विन्सम टेक्सटाइल। 

7. नेपाली कांग्रेस पार्टी ने किसे पार्टी का अध्यक्ष चुना है?

उत्तर : शेर बहादुर देउबा। 

8. म्यांमार की नेशनल यूनिटी गवर्मेंट ने किस क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग को मंजूरी दे दी है?

उत्तर : टेदर। 

9. YouGov के एक सर्वे के अनुसार विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय व्यक्तियों में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : बराक ओबामा। 

10. देश भर में आज के दिन (16 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विजय दिवस (50वीं वर्षगांठ).

11. फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिलटन को प्रिंस चार्ल्स ने किस सम्मान से सम्मानित किया है?

उत्तर : नाइटहुड। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,974 (343 मौतें).

15 दिसंबर 2021

1. अमेरिका की किस जिम्नास्ट को टाइम पत्रिका ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है?

उत्तर : सिमोन वाइल्स। 

2. फ्रांस की दिग्गज कंपनी शनैल ने भारतीय मूल की किस महिला को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : लीना नायर। 

3. भारत के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आज (15 दिसंबर) कौन सी वीं जयंती मनाई जा रही है?

उत्तर : 71वीं। 

4. कोटक महिंद्रा बैंक ने किस महिला को अपना नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है?

उत्तर : आशु सुयश। 

5. ग्लोबल हेल्थ सेक्योरिटी इंडेक्स 2021 में कौन से देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : यूएसए (भारत 66वां).

6. भारत सरकार विद्युत मंत्रालय की ओर से किसे नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम। 

7. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किसे अपना नया सीईओ नियुक्त किया है?

उत्तर : फैज़ल हसनैन। 

8. हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने सामान्य श्रेणी के लिए आयोग गठन करने की घोषणा की है, आयोग को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : सामान्य वर्ग आयोग। 

9. भारतीय खेल पत्रकार महासंघ ने प्रतिष्ठित एसजेएफआई पुरस्कार किसे देने की घोषणा की है?

उत्तर : सुनील गावस्कर। 

10. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने के अनुमान लगाया है?

उत्तर : 9.7 प्रतिशत। 

11. दिल्ली का कनॉट प्लेस दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस मार्केट में किस स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : 17वें।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 6,984 (247 मौतें).

14 दिसंबर 2021

1. टाइम मैगजीन ने किसे “टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2021” अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : एलन मस्क। 

2. डीआरडीओ ने पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ओडिशा के बालासोर तट पर लम्बी दूरी की किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : सुपर सोनिक मिसाइल टारपीडो (स्मार्ट)।

3. दिल्ली सरकार ने एक मिस्ड कॉल के जरिये निःशुल्क योग सिखाने की योजना शुरू की है उसका नाम क्या है?

उत्तर : दिल्ली की योगशाला। 

4. वाराणसी डाक विभाग ने अब देश -विदेश में भेजे जाने वाले डाक पत्रों पर सामान्य की जगह किस मंदिर की फोटो वाली मुहर लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : काशी विश्वनाथ मंदिर। 

5. उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और 8 बार के विधायक का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : हरबंस कपूर। 

6. आईसीसी की ओर से नवंबर 2021 माह का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द मंथ) चुना गया है?

उत्तर : डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)। 

7. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक किसने (81 किलो भारवर्ग) जीत लिया है?

उत्तर : अजय सिंह। 

8. किस भारतीय गणितज्ञ को डीएसटी आईसीटीपी आईएमयू रामानुजन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : नीना गुप्ता। 

9. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अरविन्द कुमार। 

10. किस देश ने वर्ष 2027 तक अपने देश को पूर्ण रूप से धूम्रपान मुक्त देश बनाने की घोषणा की है?

उत्तर : न्यूजीलैंड। 

11. आज के दिन (14 दिसंबर) को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 5,784 (252 मौतें).

13 दिसंबर 2021

1. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब किस भारतीय ने जीत लिया है?

उत्तर : हरनाज कौर संधू। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर किसका लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : श्री काशी विश्वनाथ धाम। 

3. गुजरात की किस विधायक का 44 वर्ष की उम्र में डेंगू के कारण निधन हो गया है?

उत्तर : आशा पटेल। 

4. अबुधाबी ग्रां प्री एफ वन रेस में किसने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर खिताब जीत लिया है?

उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन। 

5. उत्तराखंड राज्य सरकार ने दूध का उत्पादन करने वालों के लिए किस योजना को शुरू किया है?

उत्तर : दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना। 

6. आईएमडी वर्ल्ड कॉम्पिटेटिव सेंटर की ओर से जारी एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक “वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट” में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : स्विट्जरलैंड। 

7. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का (यूनिसेफ) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : कैथरीन रसेल। 

8. किस देश की सरकार ने दुनिया की पहली 100% कागज रहित सरकार होने की घोषणा की है?

उत्तर : यूएई। 

9. शिक्षा क्षेत्र की कंपनी बायजूस ने किसे अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा।  

10. डीआरडीओ ने इंडियन एयरफोर्स के साथ मिलकर किस स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : स्टैंड ऑफ एंटी टैंक मिसाइल।  

11. सीनियर रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी अरविन्द सिंह ने एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप की लाइटवेट पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में कौन पदक अपने नाम किया है?

उत्तर : स्वर्ण पदक।  

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,350 (202 मौतें).

11 दिसंबर 2021

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे?

उत्तर : सरयू नहर परियोजना। 

2. अगले साल के अंत तक निजी स्पेस कंपनी स्काईरुट एयरोस्पेस भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च करेगा, रॉकेट का नाम क्या है?

उत्तर : Vikram-1.

3. नार्वे के किस शतरंज मास्टर ने पांचवी बार विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीत ली है?

उत्तर : मैग्नस कार्लसन। 

4. किस प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार ने ब्रिटेन का प्रतिष्ठित शाही पदक “रॉयल गोल्ड मैडल 2022” जीत लिया है?

उत्तर : बालकृष्ण दोशी। 

5. किस संस्था ने भारत की अगुवाई वाले विश्व सौर गठजोड़ को पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)।

6. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : मैकेंजी स्कॉट। 

7. राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस अभियान को लॉन्च किया है?

उत्तर : शी इज ए चेंजमेकर। 

8. मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने किन दो जिलों में कमिश्नरी प्रणाली को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : भोपाल एवं इंदौर। 

9. नीली बेंदापुडी किस यूनिवर्सिटी की पहली महिला अध्यक्ष बन गयी हैं?

उत्तर : पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी। 

10. किस राज्य सरकार की ओर से री-हब प्रोजेक्ट की शुरुआत की गयी है?

उत्तर : असम। 

11. ऑस्ट्रेलिया के किस ऑफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 400 विकेट पूरे कर लिए हैं?

उत्तर : नाथन लियोन। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 7,992 (393 मौतें).

10 दिसंबर 2021

1. आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को किसका दर्जा प्रदान किया है?

उत्तर : अनुसूचित बैंक का दर्जा। 

2. चीन के रियल एस्टेट क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी डिफॉल्टर घोषित हो गयी है, कंपनी का नाम क्या है?

उत्तर : एवरग्रांड। 

3. ऑनलाइन बाजार में एकाधिकार कायम करने के कारण इटली ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?

उत्तर : 9827 करोड़ रूपए। 

4. एशिया पॉवर इंडेक्स 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : चौथा। 

5. आईआईटी कानपुर के साइंटिस्ट रोपेश गोयल को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : यंग जियोस्पेशल साइंटिस्ट पुरस्कार २०२१।

6. यूपी सरकार ने राज्य में कौन से नयी विकास योजना को लागू करने की घोषणा की है?

उत्तर : आत्मनिर्भर कृषक एकीकृत विकास योजना। 

7. शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : संगम ऐप। 

8. तमिलनाडु राज्य का 16वां पक्षी अभ्यारण्य घोषित किया है?

उत्तर : काजुवेली वेटलैंड। 

9. भारतीय हॉकी टीम के किस सदस्य को उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : ललित कुमार उपाध्याय। 

10. ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में मणिपुर की किस वेटलिफ्टर ने क्लीन एन्ड जर्क में स्वर्ण पदक जीत लिया है?

उत्तर : बिंदिया रानी। 

11. केंद्र सरकार ने नियमित वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को कब तक के लिए रद्द कर दिया है?

उत्तर : 31 जनवरी 2022. 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,503 (624 मौतें).

09 दिसंबर 2021

1. तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : जनरल बिपिन रावत। 

2. बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने विराट कोहली की जगह किसे वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है?

उत्तर : रोहित शर्मा। 

3. दूरसंचार विभाग (डॉट) ने सभी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से एक व्यक्ति को अधिकतम कितने सिम से अधिक जारी न जारी करने का आदेश दिया है?

उत्तर : 9 सिम (जम्मू कश्मीर, असम एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए – 6 सिम)।

4. डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर से किसका सफल परीक्षण किया है?

उत्तर : सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रम्होस के वायुसेना संस्करण। 

5. उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती किस देश के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं जहाँ वे शानदार रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे?

उत्तर : कतर। 

6. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में किसने 49 किलो भारवर्ग में रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : झिली डालाबेहड़ा। 

7. एक कैलेंडर वर्ष में कौन सा खिलाड़ी 6 बार शून्य रन पर आउट होने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है?

उत्तर : जो बर्न्स। 

8. जर्मनी की संसद ने एंजेला मर्केल की जगह किसे देश का चांसलर नियुक्त किया है?

उत्तर : ओलाफ शुल्ज। 

9. अमेरिका के बाद किस देश ने चीन के बीजिंग में आयोजित होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक का राजनयिक वहिष्कार करने की घोषणा की है?

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा। 

10. कौन गाम्बिया देश के दूसरी बार राष्ट्रपति बन गए हैं?

उत्तर : अडामा बैरो। 

11. देश की पहली मनोचिकित्सक का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : शारदा मेनन। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,419 (159 मौतें).

08 दिसंबर 2021

1. अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईडीईए के सलाहकारों के बोर्ड में किसे शामिल किया गया है?

उत्तर : सीईसी सुनील अरोड़ा। 

2. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रसिद्ध व्यक्ति का 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : नंद किशोर पृष्टी। 

3. गोवा कांग्रेस के विधायक रवि नाइक ने अपने पद से इस्तीफा देकर किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी। 

4. वर्ष 2022 एवं वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : असमिया साहित्यकार नीलमणि फूकन (2022), कोंकणी के साहित्यकार दामोदर माैउजो (2021)।

5. किस भारतीय मूल के डॉक्टर को नासा ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना है?

उत्तर : अमेरिकी एयरफोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर अनिल मेनन। 

6. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के किस व्यक्ति का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम। 

7. महिला टेनिस एसोशिएसन ने किस खिलाड़ी को साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया है?

उत्तर : एमा रादुकानू। 

8. मिस ट्रांस ग्लोबल यूनिवर्स 2021 का खिताब किस जीतने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?

उत्तर : श्रुति सितारा। 

9. फिक्की के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : संजीव मेहता। 

10. कैम्ब्रिज डिक्सनरी ने वर्ष 2021 के लिए अपना वर्ड ऑफ द ईयर चुना है?

उत्तर : Perseverance.

11. न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में ब्राजील को पीछे छोड़कर अरब देशों को फूड एक्सपोर्ट मामले में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है?

उत्तर : भारत। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,439 (195 मौतें).

06 दिसंबर 2021

1. जर्मनी को हराकर किस टीम ने जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब जीत लिया है?

उत्तर : अर्जेंटीना। 

2. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने किसे अपना नया निदेशक (संचालन) नियुक्त किया है। 

उत्तर : विकास कुमार। 

3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के जहाज को डुबोने वाली भारतीय नौसेना की 22वीं मिसाइल वैसल स्क्वाड्रन को किस अवार्ड से सम्मानित करेंगे?

उत्तर : प्रेजिडेंट स्टैंडर्ड सम्मान। 

4. राज्यसभा के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित एक शिवसेना सांसद ने संसद टीवी के एक शो का एंकरिंग पद छोड़ दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : प्रियंका चतुर्वेदी। 

5. आईआईटी मद्रास ने अपने किस स्टार्टअप के लिए महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप GUVI.

6. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दूरदर्शन के किस स्टेशन का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर : अर्थ स्टेशन। 

7. एशिया यूथ पैरालम्पिक गेम्स में किस भारतीय महिला एथलीट ने रजत पदक जीत लिया है?

उत्तर : अनन्या बंसल। 

8. आज के दिन (06 दिसंबर) को भारत एवं बांग्लादेश मिलकर किस दिवस के रूप में मना रहे हैं?

उत्तर : मैत्री दिवस। 

9. भारत ने न्यूजीलैंड को कितने रनों से हराकर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है, इसके साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है?

उत्तर : रिकॉर्ड 372 रन। 

10. अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल सीएनएन ने अपने प्राइम टाइम एंकर को बर्खास्त कर दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : क्रिस कुओमो। 

11. एक कैलेंडर ईयर में 4 बार 50+ विकेट लेने पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : रविचंद्रन अश्विन। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,306.

05 दिसंबर 2021

1. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जिले अमेठी में रूस के सहयोग से 5 लाख राइफलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, राइफलों का नाम क्या है?

उत्तर : एके 203 असॉल्ट राइफल।  

2. न्यूजीलैंड के कौन सा बॉलर एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : एजाज पटेल। 

3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया की शोधकर्ता रुबीना का चयन किस फेलोशिप के लिए किया गया है?

उत्तर : प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप। 

4. देश के किस वरिष्ठ पत्रकार का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : विनोद दुआ। 

5. प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी ने ऑपरेटर थ्योरी में मौलिक कार्य के लिए पांच हजार डॉलर के किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : सिप्रियन फोयस पुरस्कार। 

6.  NHAI का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अलका उपाध्याय। 

7. दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का 110 वर्ष की उम्र ने निधन हो गया है उनका नाम नाम क्या था?

उत्तर : इलीन ऐश। 

8. फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए किस नयी योजना को लॉन्च किया है?

उत्तर : महिला मित्र प्लस योजना। 

9. आज के दिन (05 दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व मृदा दिवस। 

10. किस मशहूर कन्नड़ अभिनेता का ८३ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : एस. शिवराम। 

11. अबु धाबी टी-10 लीग के पांचवे संस्करण को किस टीम ने जीत लिया है?

उत्तर : डेक्कन ग्लेडिएटर्स। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,895.

04 दिसंबर 2021

1. विश्व बैटमिंटन संघ (BWF) ने किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी चुना है?

उत्तर : विक्टर एक्सेलसेन (पुरुष), ताई त्जू यिंग। 

2. आंध्र प्रदेश राज्य के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर : कोनिजेती रोसैया। 

3. विश्व विख्यात पत्रिका कॉस्मोपॉलिटन ने अपनी विशेष सूची में किसको शामिल किया है?

उत्तर : पॉलोमी पाविनी शुक्ला (लखनऊ)।

4. पेप्सिको इंडिया को किस किस्म पर मिले बौद्धिक सम्पदा अधिकार शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है?

उत्तर : आलू की एक किस्म एफएल-2027 

5. किस कंपनी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : किनारा कैपिटल। 

6. किस देश ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने की घोषणा की है/

उत्तर : सूडान। 

7. गुजरात कांग्रेस ने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : जगदीश ठाकेर। 

8. अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय कारोबार के मामले में कौन सा देश फिर से भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार बन गया है?

उत्तर : अमेरिका। 

9. कौन से फुटबॉलर शीर्ष टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड 800 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)। 

10. ओडिशा राज्य में चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, चक्रवात तूफ़ान को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : Jawad.

11. आज के दिन (04 दिसंबर) को प्रतिवर्ष किस दिन के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : नौसेना दिवस (नेवी डे).

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,603 (415 मौतें).

03 दिसंबर 2021

1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नयी डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर किसे बनाया गया है?

उत्तर : अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ। 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (04 दिसंबर) उत्तराखंड राज्य में 18 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलन्यास करेंगे, उनमें मुख्य योजनाएं कौन सी हैं?

उत्तर : हिमालयन संस्कृति केंद्र, चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट, लक्ष्मण झूला के निकट नए पुल का निर्माण, हरिद्वार रिंग रोड, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार आदि। 

3. विश्व एथलेटिक्स की ओर से किन धावकों को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट एवं पुरुष एथलीट का अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : 100 मीटर दौड़ की चैम्पियन एलेन थाम्पसन (जमैका), 400 मीटर बाधा दौड़ के रिकॉर्डधारक एवं ओलम्पिक चैम्पियन कर्सटेन वारहोम (नार्वे)।

4. यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कारों की दो श्रेणियों (एक्सीलेंस एवं सतत विकास श्रेणी) में किस बस्ती परियोजना को यूनेस्को हेरिटेज अवार्ड प्रदान किया गया है?

उत्तर : निजामुद्दीन बस्ती परियोजना। 

5. लोक कल्याण पार्टी के अध्यक्ष इंदरप्रीत सिंह ने किस पार्टी में अपनी पार्टी का विलय कर लिया है? 

उत्तर : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)।

6. उर्वरक बनाने वाली कंपनी इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) को दुनिया की 300 सहकारी कंपनियों में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : पहला। 

7. रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक निवेश और कारोबारी सुगमता में लगातार सुधार के कारण कौन सा राज्य महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर देश का सबसे बड़ा विनिर्माण हब बन गया है?

उत्तर : गुजरात। 

8. असम राज्य सरकार ने राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “असम वैभव” किसे प्रदान करने की घोषणा की है?

उत्तर : रतन टाटा। 

9. वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है उनका नाम क्या है?

उत्तर : सूजन अर्नोल्ड। 

10. कैबिनेट समिति ने किसे भारत पर्यटन विकास निगम का नया चेयरमैन नियुक्त किया है?

उत्तर : संबित पात्रा। 

11. आज के दिन (०३ दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व विकलांग दिवस। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,216.

02 दिसंबर 2021

1. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर : तेल अविव (इजराइल)- प्रथम, पेरिस एवं सिंगापुर (संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर)।

2. दुनिया की किस पूर्व नम्बर 1 ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी ने 30 वर्ष की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : जोहाना कोंटा। 

3. फॉर्च्यून इंडिया ने भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है, इस लिस्ट में प्रथम तीन स्थानों पर किसे जगह दी गयी है?

उत्तर : निर्मला सीतारमण (प्रथम), नीता अंबानी (दूसरे), सौम्या स्वामीनाथन (तीसरे)।

4. वर्ल्ड एथलेटिक्स ने खेल को भारत में बढ़ावा देने के लिए किसे वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जार्ज। 

5. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस तेलगू गायक का निधन हो गया है?

उत्तर : श्रेवेनेला सीताराम शास्त्री। 

6. प्रसार भारती के अध्यक्ष द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा किया गया है, पुस्तक का नाम क्या है?

उत्तर : डेमोक्रेसी, पॉलिटिक्स एंड गवर्नेंस। 

7. भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : राज्योत्सव पुरस्कार। 

8. राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के 34वें कमांडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो। 

9. किस राज्य सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में प्रायोगिक रूप से स्ट्रीट परियोजना शुरू करने की घोषणा की है?

उत्तर : केरल।  

10. आज के दिन (02 दिसंबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे।  

11. पंजाब किंग्स टीम के असिस्टेंट कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 9,765 (477 मौतें).

01 दिसंबर 2021

1. गूगल प्ले ने भारत में बेस्ट ऐप और बेस्ट गेम ऐप के रूप में किसे चुना है?

उत्तर : Bitclass (बेस्ट ऐप), Battleground Mobile India (बेस्ट गेम)।

2. हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : आईएएस संजीव कौशल। 

3. वेस्टर्न नेवल के कमांडिंग इन चीफ के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह। 

4. किस मशहूर फुटबॉलर ने रिकॉर्ड सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का “वैलन डि ओर” अवार्ड जीत लिया है? 

उत्तर : लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)।

5. महिला वर्ग में किस फुटबॉलर ने सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का “वैलन डि ओर” अवार्ड जीत लिया है? 

उत्तर : अलेक्सिया पुतेलास। 

6. कैरिबिआई देश बारबाडोस ने 400 साल बाद अंग्रेजों से पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने पर किसको अपना पहला राष्ट्रपति बनाया है?

उत्तर : सान्द्रा मसोन। 

7. आज के दिन (01 दिसंबर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व एड्स दिवस। 

8. नागालैंड पुलिस ने लोगों की तत्काल मदद के लिए किस ऐप को लॉन्च किया है?

उत्तर : कॉल योर कॉप। 

9. अरुणांचल प्रदेश सरकार ने किस फिल्म अभिनेता को राज्य का नया ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

उत्तर : संजय दत्त। 

10. किस राज्य ने ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के चलते विदेशी नागरिकों की राज्य में एंट्री पर बैन लगा दिया है?

उत्तर : सिक्किम। 

11. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ने 31 दिसंबर को अपना करार ख़त्म होने के बाद कोचिंग पद छोड़ने की घोषणा की है उनका नाम क्या है?

उत्तर : लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका)। 

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 8,954 (267 मौतें).

Final Words

तो दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी! शेयरिंग बटन पोस्ट के नीचे इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। इसके अलावा अगर बीच में कोई परेशानी हो तो कमेंट बॉक्स में पूछने में संकोच न करें। आपकी सहायता कर हमें खुशी होगी। हम इससे जुड़े और भी पोस्ट लिखते रहेंगे। तो अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर हमारे ब्लॉग “Study Toper” को बुकमार्क (Ctrl + D) करना न भूलें और अपने ईमेल में सभी पोस्ट प्राप्त करने के लिए हमें अभी सब्सक्राइब करें। 

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। आप इसे व्हाट्सएप, फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर साझा करके अधिक लोगों तक पहुंचने में हमारी सहायता कर सकते हैं। शुक्रिया!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !

Adblocker detected! Please consider reading this notice.

We've detected that you are using AdBlock Plus or some other adblocking software which is preventing the page from fully loading.

We don't have any banner, Flash, animation, obnoxious sound, or popup ad. We do not implement these annoying types of ads!

We need money to operate the site, and almost all of it comes from our online advertising.

×